पाटन के यातायात व्यवस्था चरमराई ,स्थानीय प्रशासन है मौन? हो सकता बड़ी दुर्घटना

पाटन 16 मार्च :  दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पंचायत पाटन में इन दिनों दुकानदारों और उनके ग्राहकों के द्वारा रोड को जाम कर दिया गया है जिससे आवागमन में राहगीरों को कठिनाइयो का सामना करना पढ़ रहा है।

अपको बतादें कि यह स्थानीय प्रशासन के द्वारा अनदेखा का परिणाम है जो राहगीरों के लिये परेशानी और किसी बड़ी दुर्घटना को निमंत्रण दे रहा है। बता दें कि भरर चौक से पंदर रोड और पाटन रोड में एकात रोज ही नही बल्कि प्रतिदिन की समस्या है व जाम की हालात बनी रहती है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

वही आत्मानंद चौक से दुर्ग रोड पर भी दुकान संचालक के द्वारा रोड पर बड़ी बड़ी हार्वेस्टर गाड़ी बनाई जाती है, गाड़ियों को वेल्डिंग भी कि जाती है वही बठेना रोड पर भी रोड में ही गैरेज मलिक के द्वारा गाड़ी रिपेयरिंग की जाती है जिस पर स्थानीय प्रशासन के द्वारा अनदेखा किया जा रहा है।  ना जाने किसका संरक्षण में इन लोगो के ऊपर कार्यवाही नही की जा रही है।

अभी सामने होली और शादी ब्याह का त्योंहार है और आस पास के ग्रामीण पाटन मुख्यालय में आकर खरीददारी करते है ऐसे में दुकान संचालको के द्वारा अपने ग्राहकों के लिए पार्किंग व्यवस्था नही करने के वजह से सड़क जाम हो जाता है, इसके लिए प्रशासन को चालानी कार्रवाई की जानी चाहिए। आपको बता दे कि पाटन क्षेत्र में हो रही है लगातार दुर्घटना के बाद भी यातायात व्यवस्था दुरूस्त नही किया है। वही वीआईपी जिला होने के कारण लगातार पाटन में बढ़े अधिकारियो का दौरा होते रहता है फिर भी यातायात व्यवास्था चरमरा गई हैं।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है