भाजपा का पाटन विधानसभा स्तरीय सम्मेलन 23 मार्च को, कार्यक्रम को विशाल बनाने हेतु बैठक का क्रम जारी

पाटन 16 मार्च : पाटन विधानसभा स्तरीय बूथ प्रबंधन एवं लाभार्थी कार्यक्रम का संयुक्त चारों मंडल का लोकसभा कार्यालय पाटन में बैठक आहूत किया गया, उक्त बैठक में लोकसभा बूथ प्रबंधन समिति के प्रभारी अजय तिवारी, सह प्रभारी राजीव चौबे एवं लाभार्थी कार्यक्रम के लोकसभा प्रभारी भोजराज सिन्हा , दक्षिण मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू,मध्य मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू,उत्तर मंडल अध्यक्ष लोकमनी चन्द्राकर, महामंत्रीगन , शक्तिकेंद्र प्रभारी, संयोजक एवं सह संयोजक गणों की उपस्थिति में बैठक आयोजित हुआ। जिसमे अजय तिवारी ने कहा कि ” मेरा बूथ सबसे मजबूत ” के नारे को प्रत्येक बूथ में जाकर अपने बूथ समिति को और मजबूती प्रदान कर नई ऊर्जा के साथ काम करें। सह प्रभारी राजीव चौबे ने कहा कि प्रत्येक बूथ में पन्ना प्रभारी एवं पेज प्रभारी की नये सिरे गठन कर मतदाता सूची का एक एक पन्ना के मतदाताओं से प्रतिदिन सम्पर्क कर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान करे। लाभार्थी कार्यक्रम के प्रभारी भोजराज सिन्हा ने कहा कि माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन कल्याणकारी योजनाओं को लाभ प्रत्येक जनमानस को प्राप्त हुआ है, उसी को लाभार्थी कार्यक्रम के मतदाता से सम्पर्क कर कमल के बटन दबाने आह्वान करना है। दक्षिण मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने आह्वान किया कि आप ही वही कार्यकर्ता हैँ जिन्होंने ऊर्जा के साथ अपनी टीम वर्क में काम किया जिसके बदौलत पाटन के वर्तमान विधायक को दुर्ग छोड़कर राजनादगांव जाना पड़ गया। मध्य मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का लगातार कार्यक्रम प्रतिदिन हो रहा है इन सभी कार्यक्रमों को हमे बूथ स्तर पर जाकर अमली जामा पहनना है।

 इंस्टाग्राम से जुड़े 

केंद्र में पुनः माननीय नरेंद्र मोदी जी की तीसरी पारी हेतु आशीर्वाद देने जनता बैठी है, हम सबको उन मतदाता के पास जाकर अपनी बातों को रखना है। उत्तर मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम चंद्र जी भव्य मंदिर में मूर्ति स्थापना किया गया जो हम सबके लिए गौरव की बात है। लाभार्थियों से सम्पर्क कर जनता का आशीर्वाद लेने घर घर जाने आह्वान किया। पार्टी के कार्यक्रम की जानकारी प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन हरिशंकर साहू महामंत्री मध्यमंडल ने किया। 23 मार्च को विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमे पूरे 246 बूथ के कार्यकर्ता अपनी उपस्थिती प्रदान करेंगे। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा किया गया l उक्त कार्यक्रम में प्रदेश स्तरीय नेतागणों का आगमन होगा।

 फेसबुक से जुड़े 

उक्त बैठक में भाजपा के अजय तिवारी संयोजक बूथ प्रबंधन, राजीव चौबे सह संयोजक, भोजराज सिन्हा प्रभारी लाभार्थी कार्यक्रम, लालेश्वर साहू दक्षिण मंडल अध्यक्ष, खेमलाल साहू मध्य पाटन मंडल अध्यक्ष, लोकमणि चंद्रकार उत्तर मंडल अध्यक्ष, राजू निषाद कुम्हारी मंडल अध्यक्ष, हरिशंकर साहू महामंत्री मध्य पाटन, विनय चन्द्राकार महमंत्री मध्य पाटन, योगेश निक्की भाले नेता प्रतिपक्ष पाटन नगर पंचायत, कुणाल शर्मा भाजयुमो अध्यक्ष मध्य पाटन, होरिलाल देवांगन भाजपा नगर पाटन, लोकेश साहू नेता प्रतिपक्ष कुम्हारी, आयुषी पाण्डेय प्रदेश मिडिया प्रभारी महीला मोर्चा, धर्मेंद्र सिन्हा महामंत्री भाजपा कुम्हारी, सुनीता कुर्रे, गीता निर्मलकर टिकेंद्र वर्मा, दिनेश साहू उपाध्यक्ष भाजपा मध्य पाटन, गजेंद्र सिन्हा, संतोष कुमार वर्मा, भोजराम यादव, बलवंत वर्मा, रवि सिन्हा जनपद सदस्य, राजेश बंछोर महामंत्री दक्षिण पाटन दानीराम वर्मा, गोकुल वर्मा, हरप्रसाद आडिल, देवचरण कौशल, सुरेश साहू, सुनील वर्मा, गावस्कर देवांगन, सुरेंद्र वर्मा, आतिश सपहा, विनोद बाघ, विनोद कुमार बंजारे, ओमकार प्रसाद मार्कंडेय, कैलाश सोनकर, गोल्डी गोस्वामी, आदित्य कोसरे, रोशन वर्मा उपाध्यक्ष भाज्युमो मध्य पाटन निशा सोनी महिला मोर्चा अध्यक्ष मध्य पाटन, चंद्रिका साहू जिलामंत्री महीला मोर्चा, राजू साहू महामंत्री भाजयुमो उत्तर पाटन, रविकांत कौशिक, केवल देवांगन भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष,डालेश्वर वर्मा, नन्हा वर्मा सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

 

स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चे कारगिल विजय दिवस पर फौजी ड्रेस पहन कर किया नमन

करन साहू, कुम्हारी 26 जुलाई : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल कुम्हारी में मनाया गया कारगिल विजय दिवस। प्राइमरी स्कूल के नन्हे मुन्ने...

अवैध प्लाटिंग के लिए खेतों में मुरूम डालकर पानी निकासी को किया जा रहा था बंद/ सीएमओ

अम्लेश्वर 26 जुलाई : दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड ग्राम खुडमूडा में पानी निकासी की समस्या को लेकर कल...
KARAN SAHU (पाटन के गोठ)
KARAN SAHU (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.
पाटन क्षेत्र की खबरे

ताज़ा खबरे

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है