परसदा का खेल मैदान हुआ बेकार, पंचर्षीय निकल गए नहीं हुआ सौंदर्य करण

Advertisement

कुम्हारी 30 अगस्त : नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसदा वार्ड क्रमांक 12 में स्थित खेल मैदान का 5 वर्ष बीत जाने के बाद भी नहीं हो पाया जिन्नौद्धार और नहीं कोई साफ सफाई। आपको बता दें ग्राम परसदा परिसीमन के बाद दो वार्ड में बटा हुआ है। 12 और 16 जहां लगभग 3500 के आसपास मतदाता है। जिसके बच्चों के खेलने कूदने के लिए यह स्टेडियम का निर्माण कराया गया है। लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधियों के निष्कृता के चलते उक्त स्टेडियम का कायाकल्प नहीं हो सका। आज भी खेल मैदान के अंदर कटीले झाड़ी और घास उगे हुए हैं। जिस पर नगर पालिका प्रशासन भी मौन साधे हुए हैं।

ग्राम परसदा में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा अनेकों विकास कार्य किए हैं। जिसमें सर्व सुविधा युक्त राजीव भवन बनाया गया है। जहां ग्रामवासी अपना कार्यक्रम आसानी से कर पाते हैं। वहीं गांव के सार्वजनिक कार्यक्रम भी इसी भवन पर आयोजित होता है। जो गौरव की बात है। लेकिन उक्त स्टेडियम का सौंदर्य करण करने में स्थानीय जनप्रतिनिधि असफल रहे।

 फेसबुक से जुड़े 

मिली जानकारी के अनुसार 2017 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का इसी स्टेडियम में सभा का आयोजन हुआ था। जिसका आयोजन कबीर पंथ समाज के द्वारा किया गया था जहां आदर्श विवाह का भी आयोजन हुआ था। उसी समय पालिका प्रशासन के द्वारा इस खेल मैदान का साफ सफाई समतलीकरण किया गया था। तब से आज तक पालिका प्रशासन ने उक्त खेल मैदान की तरफ आंख उठाकर भी नहीं देखा जिसका परिणाम आज कटीले झाड़ी और घास से फटा हुआ है। स्टेडियम, जिसके चलते बच्चें वहां जा नहीं सकते। बस्ती के नजदीक होने के कारण यह बच्चों के खेलने कूदने का एक उचित स्थान है। यदि इसे सौंदर्य करण किया गया होता तो युवक युवती और बच्चें इस मैदान का उपयोग कर सकते।

पाटन के गोठ रिपोर्टर करन साहू ने खेल मैदान के विषय वार्ड पार्षद श्रीमती सती यादव से जानकारी लिया तो उन्होंने बताया कि सौंदर्य करण के लिए पूर्व मुख्यमंत्री के द्वारा स्वीकृत की गई थी लेकिन पालिका शासन प्रशासन के द्वारा कार्य को गति प्रदान नहीं किया गया। जिसके चलते खेल मैदान का हाल बेहाल जर्जर हो गया है।

वही नगर पालिका के मुख्य कार्यपालिका अधिकारी नेतराम चंद्राकर ने कहा कि खेल मैदान के सौंदर्य करण के लिए अभी कोई प्रस्ताव हमारे पास नहीं है इस विषय में जरूर जनप्रतिनिधियों से बात की जाएगी और खेल मैदान को देखकर वहां की साफ सफाई करवा दी जाएगी।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारायणपुर (घुघुवा क) में श्री मानस महायज्ञ में पहुंचे सांसद विजय बघेल, लिया आशीर्वाद

* नारायणपुर (घुघुवा क) में श्री मानस महायज्ञ एवं देवी भागवत कथा का भव्य आयोजन... * सांसद ने जन्मदिवस की पूर्ण संख्या में आशीर्वाद प्राप्त...

देव संस्कृति बाल संस्कार शाला में आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई

* शिक्षकों व अतिथियों ने छात्रों को दी सफलता की शुभकामनाएं, संस्कार और शिक्षा के संदेश के साथ विद्यार्थियों को दी गई विदाई... पाटन:  देव...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है