अधिकारी ऑफिस कार्य में व्यस्त, दलाल सक्रिय अवैध प्लाटिंग कर हो रहे हैं मालामाल

Advertisement

अमलेश्वर 28 नवंबर : पाटन ब्लॉक अंतर्गत आने वाले उत्तर पाटन के मोतीपुर, सांकरा ग्राम सहित खम्हारिहा, झीट महुदा में हो रही है सड़क किनारे धड़ल्ले से अवैध कब्जा और प्लाटिंग। आपको बता दें सड़क के किनारे नाली से चिपका कर अवैध निर्माण कार्य रसूखदार लोगों के द्वारा किया जा रहा है। पीछे वन विभाग के द्वारा पेड़ पौधा लगाया गया है जो पूरा तैयार हो गया है। उसका भी बाउंड्रीवाल अवैध कब्जा धारी अपने निर्माण में ले रहे है। जिस पर प्रशासन के हाथ नहीं पहुंच पा रही है। मिली जानकारी के अनुसार अवैध प्लाटिंग का भी कार्य धड़ले से उत्तर पाटन के इन ग्रामों पर हो रही है। जिस पर प्रशासन मौन साधे हुए हैं।

महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के आसपास अवैध प्लाटिंग की जा रही है जमीन दलालों के द्वारा जिस पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं हो रही है। राजधानी रायपुर से नजदीक होने के कारण इन ग्रामों में जमीन दलाल बहुत सक्रियता से कार्य कर रहे हैं और भोले भाले लोगों को अपने झांसे में लेकर जमीनों पर अवैध प्लाटिंग एवं शासकीय भूमियों पर अवैध कब्जा की जा रही है। जिस पर प्रशासनिक कार्यवाही नहीं हो पा रही है।

 फेसबुक से जुड़े 

आपको बता दें कुछ महीना पहले जमीन दलालों के द्वारा कुछ किसानों का खेतों पर लंबी चौड़ी सड़क निर्माण बिना कोई लेनदेन के बिना कोई कागजी कार्यवाही के  किया गया था। जिसकी शिकायत अनुविभागीय अधिकारी से किसानों के द्वारा की गई थी। इसी बीच जमीन दलालों के द्वारा किसानों से माफी मांग कर मामले को शांत किया गया था। फिर हाल अभी उत्तर पाटन में फिर से जमीन दलाल सक्रिय हो गए हैं और महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी के आसपास बड़ी मात्रा में अवैध प्लाटिंग और अवैध कब्जा का खेल हो रहा है जिस पर प्रशासन मौन साधे हुए हैं।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल ने की कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से सौजन्य भेंट

* कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात... * सावनी के पंचायत प्रतिनिधियों ने रखी विकास कार्यों की मांग,...

पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, गर्भवती महिलाओं को बांटा पोषण आहार

* पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, 27 विभागों ने सुनी जनता की समस्याएं... * अध्यक्ष योगेश निक्की भाले और सीएमओ हेमंत वर्मा ने जनता...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है