राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गागेन्द्र सिंह राजपूत ने सड़क दुर्घटना में गंभीररूप से घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

अम्लेश्वर 13 फरवरी : उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र साकरा-पाटन के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ.गागेन्द्र सिंह राजपूत ने सड़क दुर्घटना में गंभीररूप से घायल व्यक्ति को तुरंत अपनी कार में बैठाकर अस्पताल ले गया और और उसका तुरंत इलाज करवाया। घटना आज दिनांक 13 फरवरी को करीब 9:00 बजे सुबह अमलेश्वर के पास घटित हुई है जो भिलाई से रायपुर आ रहीं थीं,कार मे चार लोग सवार थे,कार अचानक अनियन्त्रित होकर पलट गई जिससे कार चालक को गंभीर चोट सिर और पैर मे आई और अन्य व्यक्तियों को कम चोट आई हैं , सिर फटने के कारण रक्त का बहाव रुक नहीं रहा था जिसे देख डॉ.राजपूत ने बिना देरी किये तुरंत रामकृष्ण केयर हास्पिटल रायपुर पहुंचाया और उसका इलाज प्रारंभ करवाया जिससे उसका जान बच सका।इस नेक कार्य के लिए उद्यानिकी महाविद्यालय सांकरा के अधिष्ठाता डॉ.अमित दीक्षित ने सहयोग किया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

सरपंच ओछी राजनीति छोड़ विकास कार्यों पर दें ध्यान – अशोक साहू

* तरीघाट सरपंच को जनता ने दिया था भरपूर आशीर्वाद, अब ओछी राजनीति छोड़ विकास कार्यों पर दें ध्यान : अशोक साहू... * विकास कार्य...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है