श्रीमती सोनिया थानेश्वर यदु ने जन भावनाओं के अनुरूप काम करने की ली शपथ

Advertisement

अम्लेश्वर 04 मार्च : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खम्हारिया कुरूदडीह में नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती सोनिया थानेश्वर यदु ने पदभार ग्रहण किया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम के प्रावधानों को निष्ठा पूर्वक निभाने की शपथ ली है।

श्रीमती सोनिया यदु के साथ पंच सुरेश कुमार, डीगेश्वरी यदु, सविता यदु, भारतीय यदु, मनोज देशलहरे,श्रीमती गौरी बघेल, प्रमोद कुमार बंजारे,ओमकार कौशिक, मदन लाल, लक्ष्मी, सुमन यदु, कलेंद्री,नोमिन यदु, पिंकी, देवानंद वर्मा, कुंती नरोत्तम यादव ने गोपनीयता की शपथ ली है।

 फेसबुक से जुड़े 

श्रीमती सोनिया थानेश्वर यदु ने मीडिया को जानकारी शेयर करते हुए कहा कि गांव में मूलभूत सुविधाओं पर काम किया जाएगा शासन के योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। साथ ही बिना कोई भेदभाव से लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व सरपंच शैल बाई बंजारे, गणपत बघेल, राजकुमार टंडन, भगवान दास महिपाल, कुंदन यदु सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन ग्राम पंचायत के सचिव दशमत सोनवानी ने किया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है