छत्तीसगढ़ के सभी प्रमुख रसोई गैस के प्रादेशिक प्रबंधकों से सांसद विजय बघेल ने मुलाक़ात किया

Advertisement

भिलाई : आज दुर्ग लोकसभा के सांसद एवम प्रदेश भाजपा घोषणा पत्र के संयोजक रहे श्री विजय बघेल ने छत्तीसगढ़ के सभी प्रमुख रसोई गैस के प्रादेशिक प्रबंधकों से विस्तार से चर्चा किया।

इस दौरान सांसद विजय बघेल ने कहा अब तक आम उपभोक्ताओं का कितना प्रतिशत E-KYC हुआ है! तथा अगर किसी उपभोक्ता का ईकेवायसी के दौरान अंगूठे के निशान में किसी प्रकार की कोई दिक्कत आ रही हो तो आँख और चेहरे द्वारा भी व्यक्ति की E-KYC की जा सकती है! किंतु आम आदमी को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो इस बात का विशेष रूप से ख्याल रखे!

 फेसबुक से जुड़े 

वहीं रसोई गैस के संचालकों ने बताया की लगभग 70%उपभोक्ताओं का E-KYC हो गया है। आगे सांसद श्री बघेल ने कहा की आने वाले दिनों में आम गरीब आदमी के लिये केंद्र सरकार की योजना 500₹ में रसोई गैस मिलेगी! साथ ही यदि कोई नागरिक को नया उज्वला गैस कनेक्शन लेना चाहते जो वह विकसित,भारत विकास यात्रा के माध्यम से एवम अपने नजदीकी गैस एजेंसी में आवेदन कर सकते!

साथ ही सांसद जी ने ये भी कहा है की E-KYC के दौरान उपभोक्ता को पीने का पानी , भीड़ होने पर बैठने की व्यवस्था एवम उनको गर्मी ना लगे इसका प्रबंध की जिम्मेदारी आपकी होनी चाहिए एवं मुझे किसी भी तरह की कंप्लेंट ना मिले यह सुनिश्चित करे। इस दौरान रसोई गैस के तीनों कम्पनियों के संचालक पंकज जी HP, दिलीप मीना BPCL तथा इण्डेन से रुपेश जी उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है