कांग्रेस के पक्ष में नगर वासियों का उमड़ा भीड़, मोनू साहू को मिल रहा भारी समर्थन

अम्लेश्वर 01 फरवरी : नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी सहित पार्षद पद के उम्मीदवार आज से सघन जनसंपर्क में नगर में निकल गए हैं। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मोनू साहू सर्वप्रथम हटकेश्वर नाथ महादेव के दर्शन कर नगर वासियों से संपर्क करने वार्डों में पहुंचे और लोगों से संपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन मांगे। साथ ही मोनू साहू बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए अपने चुनाव चिन्ह पंजा से अवगत कराया।

मोनू साहू पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में हुए विकास कार्य को लेकर के जनता के बीच पहुंच रहे। साथ ही आने वाले समय में कांग्रेस से अध्यक्ष और पार्षद बनने पर नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के संकल्प को लेकर नगर के लोगों के बीच पहुंचकर विजय श्री का आशीर्वाद ले रहे हैं।

 फेसबुक से जुड़े 

कांग्रेस के आज सघन जनसंपर्क में लोगों ने भारी समर्थन दिया। सैकड़ो के संख्या में नगरवासी मोनू साहू के समर्थन में साथ चलते रहे और उनके पक्ष में लोगों से समर्थन मांग रहे हैं।

मोनू साहू के साथ पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश ठाकुर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष उमेश कुमार साहू ,अन्य पिछड़ा वर्ग के ब्लॉक अध्यक्ष संजय यदु महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जागेत्री साहू, महेंद्र साहू, धर्मेंद्र साहू सहित नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता लोगो से समर्थन की अपील की।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

समर्पण निशुल्क कोचिंग क्लास आगेसरा के शिक्षक का CISF में चयन

* समर्पण निशुल्क कोचिंग क्लास आगेसरा के शिक्षक का CISF में चयन... दक्षिण पाटन (बेल्हारी) :  ग्राम पंचायत आगेसरा के सरपंच श्री रमाकांत साहू द्वारा...

मर्रा में शिवभक्ति महोत्सव, 9 दिवसीय शिव महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ

* ग्राम मर्रा में शुरू हुआ श्री शिव महापुराण महोत्सव, भक्तिमय माहौल... * भगवताचार्य सौरभ शर्मा जी के प्रवचन से गूंज उठा मर्रा गांव... * शिव...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है