महिला स्वा सहायता समूह की मातृ शक्तियों का विधायक ललित चंद्राकर ने किया सम्मान

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत ग्राम रिसामा में आयोजित शक्ति वंदन अभियान में सम्मिलित हुए — विधायक ललित चंद्राकर
महिला स्वा सहायता समूह की मातृ शक्तियों का सम्मान किया विधायक ललित चंद्राकर ने

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत रिसामा में महिला शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम के तहत जनपद पंचायत के द्वारा स्व सहायता समूह शक्ति सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने उपस्थिति मातृ शक्तियों को नमन करते हुए नारी सशक्तिकरण को लेकर केंद्र प्रदेश सरकार के द्वारा चलाए जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की इस अवसर पर जनपद पंचायत के सीईओ शैलेंद्र भगत , डी.ई.ओ, रिचा शर्मा ,सरपंच गीता महानंद, अशोक साहू एवं महिला स्व सहायता समूह की मातृ शक्तियां उपस्थिति रही

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार दोनों मिलकर महिलाओं को आत्मनिर्भर और उनके सशक्तिकरण को लेकर विभिन्न जनहित कारी योजनाओं का क्रियान्वयन कर उन्हें लाभ दिला रही है और लगातार विभिन्न अभियान के तहत इन योजनाओं को महतारियों और मातृ शक्तियों के बीच पहुंचने के आयोजन कर रही है अगर महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर होगी निश्चित तौर पर देश के विकास पर उनका एक बहुत बड़ा योगदान होगा लगातार देश के विभिन्न पदों पर महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है भारतीय जनता पार्टी सदैव से समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के जीवन के उत्थान को लेकर प्रतिबद्ध है चाहे वह महिला हो या पुरुष हम सभी का एक ही सपना है कि हमारा देश विकसित और आत्मनिर्भर हो मै इस अवसर पर उपस्थित समस्त मातृ शक्तियों को नमन करता हूं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है