मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को विधायक ललित चंद्राकर ने दी जन्मदिन की बहुत बधाई

दुर्ग:  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के कई सपनों को प्राप्त करेगा
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शपथ लेते ही सबसे पहले 18 लाख लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास बनाने कि स्वीकृति देकर प्रदेश के 18 लोगों की जीवन में खुशिया लाने का काम किया है।

श्री चंद्राकर ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि ऐसे सरल, सहज व्यक्तित्व वाले विष्णुदेव साय के हाथो में छत्तीसगढ़ प्रदेश की बागडोर हैं। श्री साय खुद जनजातीय वर्ग से आते हैं और छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री जो जनजातीय समाज से हैं और सौम्य स्वभाव के हैं। आज विष्णुदेव साय सरकार ने अपने पहले ही बजट में सरगुजा और बस्तर क्षेत्र को विशेष फोकस करते हुए योजनाएं चलाने की घोषणा की।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

श्री चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश की 3 करोड़ जनता की भलाई के लिए कार्य कर रहे हैं आज यहां रहने वाला कोई भी वर्ग ऐसा नहीं है जो शासन द्वारा दी जाने योजनाओं से वंचित हो। आज प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार हैं और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से हर वर्ग खुश हैं मैं दुर्ग ग्रामीण विधानसभा की जनता की तरफ़ से उनको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है