बिरेझर उपार्जन केन्द्र का मंत्री गजेंद्र यादव ने किया निरीक्षण,

* मंत्री श्री यादव ने किया बिरेझर उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण…
* 78,707.80 मे. टन धान की खरीदी, किसानों से रू-ब-रू चर्चा कर व्यवस्था की जानकारी ली…

दुर्ग :  जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के अंतर्गत सोमवार 01 दिसम्बर को 87 सहकारी समितियों के 102 उपार्जन केन्द्रों में 14879 किसानों से 78,707.80 मे. टन धान खरीदी की गई है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

शासन की पारदर्शी व्यवस्था और तुंहर टोकन के अंतर्गत किसानों को सहुलियतें मिल रही है और वे निर्धारित तिथि अनुसार धान बेचने उपार्जन केन्द्रों में पहुंच रहे हैं। प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने आज दुर्ग जिले के बिरेझर स्थित उपार्जन केन्द्र पहुंच कर व्यवस्था का जायजा लिया।

उन्होंने किसानों से रू-ब-रू चर्चा कर अवगत कराया कि सरकार द्वारा किसानों के हित में धान खरीदी में पारदर्शिता लायी गई है। तुंहर टोकन की ऑनलाईन की व्यवस्था से किसानों को लाईन लगाना नहीं पड़ रहा है। राशि का भुगतान निर्धारित समयावधि में किया जा रहा है। जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सकारात्मक प्रभाव पड़ा है और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।

किसानों ने मंत्री जी को अवगत कराया कि जिला प्रशासन द्वारा खरीदी केन्द्रों में बारदाना की उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तौल की व्यवस्था, पेयजल एवं विश्राम व्यवस्था, टोकन प्रणाली जैसे सुविधाएं सुनिश्चित की गई है। निर्धारित तिथि अनुसार किसान अपनी धान उपार्जन केन्द्रों में बेच रहे हैं। मंत्री श्री यादव ने किसानों को भरोसा दिलाया कि किसानों के हित में और भी बेहतर व्यवस्था का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने समिति प्रबंधक को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिये।

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है