मोदी की गारंटी को अमल में लाने प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को देंगे ज्ञापन – महेन्द्र कुमार साहू

पाटन 06 अप्रैल : छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर दुर्ग जिले के पँचायत सचिव 17 मार्च 2025 से अनिश्चित कालीन आंदोलन पर है। हड़ताल का 21 वां दिन बीत जाने के बाद भी शासन प्रशासन द्वारा भाजपा के जन घोषणा पत्र व मोदी जी की गारंटी में शामिल पँचायत सचिवो को शासकीयकरण की आदेश जारी नही किया जा रहा है बल्कि पँचायत सचिवों के हड़ताल में चले जाने से शासन प्रशासन द्वारा गुमराह करते हुए दोबारा समिति गठित करके मोदी की गारंटी से भटकाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे प्रदेश के 11000 पँचायत सचिव क्षुब्ध है व मजबूर होकर हड़ताल में चले गए है।

प्रदेश सचिव संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष व दुर्ग जिलाध्यक्ष महेन्द्र कुमार साहू न बताया कि प्रदेश सचिव संघ के निर्देश पर दुर्ग जिला सहित प्रदेश के सभी जिला में जिला स्तरीय रैली धरना प्रदर्शन 07 अप्रेल 2025 को किया जाएगा इसी क्रम में दुर्गआंदोलन स्थल ( जिला पंचायत) के सामने धरना देते हुए रैली के माध्यम से समय 02 बजे कलेक्ट्रेड पहुचकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नाम से कलेक्टर दुर्ग को ज्ञापन सौपेंगे।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

प्रांतीय महामंत्री यशवंत आडिल,जिला सचिव शेषनारायण चन्द्रवँशी, ब्लाक अध्यक्ष दुर्ग-निमेष भोयर, पाटन-प्रदीप चन्द्राकर, धमधा-नरेश साहू का कहना है कि पँचायत सचिवो के हड़ताल में चले जाने के कारण नव निर्वाचित सरपंचों का प्रभार नही हुआ है, सरपंचों का प्रभार हुआ है वहा बैंक खाता संचालन रुका हुआ है व डीएससी, 15वें वित्त GPDP, प्रधानमंत्री आवास योजना,जन्म, मृत्यु, विवाह,पंजीयन, आय जाति, निवासी प्रमाण पत्र,आयुष्मान कार्ड,आवास प्लस सर्वें,राशनकार्ड,नल जल, मनरेगा,विभिन्न निर्माण एवम विकास कार्य सहित 29 विभाग के 200 प्रकार के कार्य प्रभावित है

आंदोलन को जन प्रतिनिधियों के समर्थन मिल रहा है तथा जब तक मोदी जी की गारंटी अमल में नही आता व जब तक शासकीयकरण नही हो जाता तब तक आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

बच्चों के भविष्य संवारने, शिक्षकों के साथ पालकों का सहयोग अपरिहार्य हैं- राजेन्द्र मारकण्डे शिक्षादूत

गुण्डरदेही। शुक्रवार 16 अक्टूबर को दशहरा अवकाश के पहले पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला गुण्डरदेही में शिक्षक, पालक व विद्यार्थी बैठक का आयोजन किया...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है