खारू नदिया महादेव घाट में 8 मार्च को महाआरती और अम्लेश्वर नगर में महाकाल के विभिन्न जगह पूजा अर्चना

Advertisement

अम्लेश्वर 7 मार्च : बाबा हटकेशवर नाथ की नगरी महादेव घाट मे श्री महाकाल ग्रुप रायपुरा द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर छत्तीसगढ़िया माँ खारून नदिया महाआरती का आयोजन किया जा रहा हैं जंहा सनातनी भाई एवं बहनों  अधिक संख्या में उपस्थित रहेंगी।आपको बता दे की छत्तीसगढ़िया माँ खारुन नदिया में महाआरती संध्या 6 बजे से किया जायेगा। तत्पश्चात सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा।

वही सूत्र से जानकारी मिली है कि अमलेश्वर नगर में विभिन्न जगह भगवान भोलेनाथ की महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पूजा अर्चना की जाएगी और महाप्रसादी का भी आयोजन भक्तों के द्वारा किया जायेगा ।वहीं जिला पंचायत सभापति मोनू साहू के द्वारा तिरंगा चौक पर महाकाल का पूजा अर्चना कर महाप्रसादी का आयोजन किया गया है। उसी क्रम में महेंद्र कंस्ट्रक्शन महेंद्र साहू  प्रॉपर्टी डीलर के द्वारा भी भगवान भोलेनाथ के मंदिर में उत्सव मनाया जाएगा एवं महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक सुनील सोनी का कार्यक्रम आयोजन होगा।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है