पाटन में श्रमिक सम्मेलन के साथ हुआ हितग्राही मूलक योजना के तहत चेक वितरण

Advertisement

पाटन: दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पंचायत पाटन मे श्रम विभाग द्वारा 29 फरवरी को खूबचंद बघेल सभागार पाटन अटारी में श्रम विभाग द्वारा श्रमिक सम्मेलन एवम हितग्राही मूलक योजना के तहत चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमे मिनीमता महतारी योजना में 291 हितग्राही को 5820000 रुपया, नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना 637 हितग्राही को 12720000 रुपए, मुख्यमंत्री श्रमिक सहायक सियान योजना 13 हितग्राही को 260000रुपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग योजना 943 हितग्राही को 19100000 रुपए बाटा गया।

इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि मान. विजय बघेल  सांसद दुर्ग लोकसभा मान. श्रीमति हर्षालोकमणी चंद्राकर, जिला पंचायत संदस्य, मान. जितेन्द्र वर्मा, खेमलाल साहू ,लालेश्वर साहू ,लोकमणी चंद्राकर, श्रम विभाग के सहायक श्रम आयुक्त श्रीमती श्रद्धा केशरवानी, श्रम कल्याण अधिकारी टूकेन्द्र कुमार बंजारे, श्रम निरीक्षक बसंत वर्मा, व अन्य कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 फेसबुक से जुड़े 

उक्त मौके पर मेहतर राम वर्मा, सांसद प्रतिनिधी राजेश चंद्राकर ,राजा पाठक, जनपद सदस्य रवि सिन्हा,मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा हरिशंकर साहू ,कुणाल शर्मा, निशा सोनी, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष खेम लाल देशलहरा, महिला मोर्चा जिला मंत्री चंद्रिका साहू सहित भाजपा के सम्मानित सदस्य गण उपस्थित थे साथ इस कार्यक्रम में लगभग हजारों श्रमिक उपस्थित हुए।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है