साय सरकार महिलाओं को क़िस्त देने के बजाये तारीख पर तारीख दे रही है/ अमृत सिंह राजपूत

अम्लेश्वर 6 मार्च : महतारी वंदन योजना की किस्त जारी करने की घोषित तारीख में स्थगित करने पर प्रतिक्रया व्यक्त करते हुए युवा कांग्रेस जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के महासचिव अमृत सिंह राजपूत के ने कहा कि साय सरकार महिलाओं को क़िस्त देने के बजाये तारीख पर तारीख दे रही है। साय सरकार महतारी वंदन योजना की क़िस्त डालने की घोषित 7 मार्च की तिथि को स्थगित करके प्रदेश के 70 लाख से अधिक महिलाओं के साथ धोखा किया है। पहले महतारी वंदन योजना में अनेक नियम शर्ते लगाकर लाखों महिलाओं को इस योजना के लाभ से वंचित किया गया। महिलाओं को फार्म भरने दफ्तरों के चक्कर लगवाये। बैंक में केवायसी के नाम से महिलाएं कई बार बैंकों के चौखट में खड़े रहे ।अब तिथि नजदीक आ गई तब फिर एक नई तिथि बताना मोदी की गारंटी की विफलता को प्रदर्शित करता है।

जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अमृत सिंह राजपूत  ने कहा कि साय सरकार प्रदेश के महिलाओं का अपमान कर रही है। प्रदेश के महिलाओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। प्रदेश की भोली भाली महिलाएं रोजमर्रा के काम धाम को छोड़कर कभी बैंक तो कभी आंगनवाड़ी कभी चॉइस सेंटर की ओर दौड़ रही है। यह बेहद दुर्भाग्यजनक है ।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है