उत्तर पाटन में समतली करण के नाम से हो रही अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई, लूटा जा रहा है भोले भाले किसान को

Advertisement

अम्लेश्वर मोतीपुर : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले उत्तर पाटन के विभिन्न ग्रामों में इन दिनों धड़ल्ले से अवैध रूप से मिट्टी एवं मुरूम की खुदाई की जा रही है। जिसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को नहीं रहती। वहीं ग्राम पंचायत के सरपंचों को भी इसकी भनक नहीं लगती इन बिल्डिंग मेटेरियल व ट्रेडर्स वाले ऊंचे दामों में बिल्डरों को एवं अवैध कालोनियों व ईंट भट्ठा में इस मिट्टी को खापाया जाता है। वही भोले भाले किसानों को झांसे में लेकर के उनके खेत का खुदाई तीन से चार फीट तक करते हैं और खेत बनाने के नाम पर उनको लालच देकर खुदाई करते है और उस जगह/खेत को समतल भी नहीं करते कुछ किसान इस तरह से बहुत परेशानी में भी रहते हैं। इन अवैध कारोबारियों द्वारा सैकड़ो ट्रिप मिट्टी व मुरूम ऊंचे दाम में बेचकर ट्रेडर्स वाले मटेरियल सप्लायर वाले लोग कमा रहे हैं पैसा वही शासन को लाखो रुपए का रायलटी का लगा रहे है चुना। वही इस संबंध में पटवारी से भी जानकारी लेने पर पटवारी भी कुछ बता नही पा रहे हैं क्योंकि उनको भी इस बात की जानकारी शायद नहीं रहती।

वही मजेदार बात यह है की खुदाई करने वाले वाहनों में एवं ढुलाई करने वाले वाहनों में भी नंबर प्लेट का आता पता नहीं रहता जीस पर आरटीओ का भी कोई ध्यान नहीं है जिसके कारण बेखौफ होकर अवैध कारोबारियों का धड़ल्ले से सुबह से रात तक अवैध खुदाई एवं ढुलाई चलता रहता है।

 फेसबुक से जुड़े 

 

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है