दुर्गा नगर में असुरक्षित खींची गई है बिजली कनेक्शन, करेंट लगने से बेजुबान की हो रही है मृत्यु

Advertisement

अम्लेश्वर 21 अगस्त : दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका अमलेश्वर दुर्गा नगर कॉलोनी में नंदी चौक के पास के घरों में बिजली कनेक्शन प्रदान किया गया है। जो असुरक्षित है।जिससे बेजुबान जानवरों की करंट लगने से मृत्यु हो रही है। फिर भी बिजली विभाग के द्वारा किसी भी प्रकार की उचित व्यवस्था करने में असफल नजर आ रही है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार दुर्गा नगर में अवैध कॉलोनी का निर्माण किया गया है जिस पर असुरक्षित ढंग से बिजली प्रदान विद्युत विभाग के द्वारा किया जा रहा है। खंभे से मकान में लाइट खींची गई है खंभे का दूरी ज्यादा होने के कारण बांस के बल्ली लगाकर लाइन खींची गई है। जिसके कारण जमीन के बहुत नजदीक हो गई है। और लोगों को असुरक्षा महसूस हो रहा है। जिस पर विभाग अनदेखा कर रही है किसी प्रकार की कोई उचित व्यवस्था करने में बिजली विभाग असफल नजर आ रहा है।यदि समय पर उचित व्यवस्था विभाग के द्वारा नहीं की गई तो आने वाले समय में बड़ी दुर्घटना की शिकार दुर्गा नगर वासी हो सकते है। नगर पालिका के  टीम मौके पर जा कर मृत पड़े मवेशी को दुर्गा नगर से हटाया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 04 सितंबर को शुष्क दिवस घोषित

* श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 04 सितंबर को शुष्क दिवस घोषित... दुर्ग, 03 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री अभिजित सिंह ने ’श्री कृष्ण जन्माष्टमी’...

सेवा सेतु पोर्टल से मिला लीना को स्थायी जाति प्रमाण पत्र

* सेवा सेतु पोर्टल से मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र... दुर्ग, 03 सितम्बर 2026/छत्तीसगढ़ सरकार की पहल सेवा सेतु-जनता के द्वार, डिजिटल सरकार आम नागरिकों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है