अरसनारा विद्यालय में बच्चों ने सरपंच के हाथो न्योता भोजन ग्रहण किया

Advertisement

पाटन 15 मार्च:  विकास खंड पाटन के ग्राम अरसनारा के शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला अरसनारा में सरपंच हरिशंकर साहू के सुपुत्र मितेश कुमार साहू के जन्मदिन अवसर पर 14 मार्च को न्योता भोजन का आयोजन किया गया, इस अवसर पर समस्त विद्यार्थियों को केला,अंगूर, सेव एवं बुंदी प्रदान किया गया।

उक्त अवसर पर सरपंच हरिशंकर साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत मीनू के अनुरूप विद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों को गरम भोजन निःशुल्क प्रदान किया जा रहा है, इसके अतिरिक्त सामुदायिक स्तर पर और अधिक पोषक बनाने की पहल है। यह पुरी तरह से स्वेछिक है,कोई भी व्यक्ति या संस्था अथवा सामाजिक संगठन किसी भी खास अवसर पर स्वेच्छा से शाला के बच्चों को भोजन करा सकता है।

 फेसबुक से जुड़े 

न्योता भोजन का उद्देश्य भोजन के पोषक मूल्यों मे वृद्धि, व समुदाय के बीच अपनेपन की भावना को विकसित करना है। अतः समस्त नागरिकों व पालकों से आह्वान किया जा रहा है कि अपने या परिवार के सदस्यों के जन्मदिन, शादी की सालगिरह, त्यौहार या वरिष्ठजनों की स्मृति में न्योता भोजन कार्यक्रम से जुड़कर बच्चों को अतिरिक्त पोषक युक्त भोजन करावें।

इस अवसर पर डेहरलाल साहू वरिष्ठ नागरिक, रामेश्वरी साहू अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक , नेमीचंद साहू अध्यक्ष प्राथमिक शाला, डी आर वर्मा प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक, डी एस मानकुर प्रधान पाठक प्राथमिक शाला, शिक्षकगन देवसिंह बंजारे, कमलेश सिंगौर, योगेंद्र साहू, रेणुका वर्मा, मीनू कन्नौजे,पालकगन शिवनारायण साहू,दामिनी साहू, मीनाक्षी पटेल,रीतू यादव,मनोरमा वर्मा, मीना साहू, अस्तला मानिकपुरी, केंवरा ठाकुर, वंदना यादव,सुशीला साहू, कुंती साहू एवं पालकगणों की उपस्थिति रही।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है