ए.के. गोयल पब्लिक स्कूल पाटन में दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन

पाटन 14 मार्च: विकास खंड पाटन अंतर्गत ए.के. गोयल पब्लिक स्कूल पाटन में केजी 2 के बच्चों का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राजकुमार लहरे थाना प्रभारी भिलाई तथा अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल अध्यक्ष प्रबंधन समिति थे। सर्वप्रथम मां सरस्वती के तैल्य चित्र पर आरती उतार कर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर के जी 2 में अध्यनरत बच्चों के लिए दीक्षांत समारोह में उन्हें ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। बच्चे काले कलर के गाउन पीले रंग के गमछे तथा दीक्षांत पगड़ी में बहुत अच्छे लग रहे थे। विद्यालय के प्राचार्य देव लाल यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों का मनोबल बढ़ता है तथा उनमें आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। उन्होंने सभी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रिया मिश्रा, गायत्री यादव, आरती महानंद, राज महानंद, टिकेश्वर साहू, ऋतिक मधुकर, मनोज महानंद आदि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन सुनीता तांडी व अरुण कुमार साहू ने किया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है