सामान्य प्रेक्षक श्री श्रीकेश लाठकर ने किया पाटन क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का भ्रमण

Advertisement

पाटन 25 अप्रैल / भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संसदीय क्षेत्र निर्वाचन क्रमांक 07 दुर्ग के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री श्रीकेश लाठकर (आईएएस) ने विगत 24 अप्रैल 2024 को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 62 पाटन अंतर्गत कुम्हारी, कुकदा, पतोरा, सेलूद, ठकुराईन टोला, अखरा, डीडाभाठा (रानीतराई), जामगांव (आर) आदि ग्रामों के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। जिसमें संगवारी मतदान केन्द्र, दिव्यांग मतदान केन्द्र तथा क्रिटिकल मतदान केन्द्र भी शामिल थे। उन्होंने अधिकारियों को मतदान केन्द्रों हेतु आवश्यक व्यवस्थायें जैसे पेयजल, शेड आदि संबंधी व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देशित किया। जहां एक से अधिक मतदान केन्द्र है, वहां मतदान कक्षों तक जाने मार्ग चिन्हित करने निर्देशित किया है। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार पाटन, नगर पालिक अधिकारी कुम्हारी, सुपरवाईजर, बीएलओ एवं स्कूलों के प्रधानपाठक उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारायणपुर (घुघुवा क) में श्री मानस महायज्ञ में पहुंचे सांसद विजय बघेल, लिया आशीर्वाद

* नारायणपुर (घुघुवा क) में श्री मानस महायज्ञ एवं देवी भागवत कथा का भव्य आयोजन... * सांसद ने जन्मदिवस की पूर्ण संख्या में आशीर्वाद प्राप्त...

देव संस्कृति बाल संस्कार शाला में आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई

* शिक्षकों व अतिथियों ने छात्रों को दी सफलता की शुभकामनाएं, संस्कार और शिक्षा के संदेश के साथ विद्यार्थियों को दी गई विदाई... पाटन:  देव...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है