निपानी में मानस महोत्सव में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Advertisement

भांचा सिया रामचंद्र जी हम सबके आराध्य देव है…भूपेश बघेल

रानीतराई।संगीत मानस मंडली एवं समस्त ग्रामवासी निपानी के तत्वाधान में चार दिवसीय मानस महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री थे, विशिष्ट अतिथि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,रमन टिकरिहा सभापति,रूपचंद साहू सभापति,देव निषाद पूर्व सदस्य मछुआ कल्याण बोर्ड,ईश्वर निषाद अध्यक्ष पि व,भोज रघुवंशी सेक्टर प्रभारी,सीता सिन्हा सरपंच ने सिया राम चंद्र हनुमंत जी महराज की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि शांति की कामना किए।

 फेसबुक से जुड़े 

पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल जी ने कहा कि भांचा सिया रामचंद्र जी हम सबके आराध्य देव है।हमने छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के साथ रामवन पथ गमन के माध्यम से भाँचा श्री रामचंद्र जी के प्रति आस्था को संजोने का कार्य किया है।हमने किसान,मजदूर,युवा,महिलाओं को संबल बनाने के साथ निपानी सहित सभी क्षेत्रों में विकास की कोई कमी नहीं की है।पाटन की जनता को प्रणाम करते हुए आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने 6वी बार विधायक चुनकर मुझे सेवा का अवसर दिए है।
मंच संचालन लेखनी वर्मा,आभार योगेश ठाकुर अध्यक्ष ने किया।
इस अवसर पर भविष्य जैन,कपूर साहू,अशोक रिंगवानी सरपंच,सीताराम ठाकुर,नारद साहू,चंद्रहास साहू,लक्ष्मीनारायण गंजीर,प्यारे लाल भारदीय,रिखी नारंग,पुलस्य साहू,दुकालू निषाद,चंद्रिका साहू,हेमंत साहू,गुहा सिन्हा,सागर सिन्हा,लक्की सिन्हा,बाबा चंद्राकर,नारायण निषाद,गणेश निषाद,नीलकंठ शुक्ला,बहूर निषाद,संतोष ठाकुर,नंदू ठाकुर,धनेश सिन्हा,चेतन पांडे, खम्हन ठाकुर,अनिल सिन्हा,परमेश्वर निषाद,गोपाल सिन्हा,कंवल सिन्हा,फिरोज खान,कलीम खान,गौरव सिन्हा,खोमन सिन्हा,धनी सिन्हा,दिनेश सिंह,राहुल रघुवंशी,ओमप्रकाश,झुमुक रघुवंशी,शेष कुमार सहित आयोजक समिति के पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है