पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने होली मिलन के बहाने कार्यकर्ता में भरा जोश

सेलुद 26 मार्च : पाटन विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम आमालोरी के गायत्री मंदिर परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ता का होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जहां कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी राजेंद्र साहू पहुंचे।कार्यक्रम के शुभारंभ मां गायत्री एवं छत्तीसगढ़ महतारी के पूजा अर्चना कर किया गया कार्यक्रम को वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने संबोधित किया।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

तत्पश्चात लोक सभा प्रत्याशी राजेंद्र साहू और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संबोधित किया लोक सभा चुनाव में अपने पार्टी के उम्दीवार को भारी मतों से विजई बनाने कार्यकर्ताओ में भरा जोश।और केंद्र में बैठे भाजपा के मोदी सरकार सहित राज्य के विष्णु देव सरकार की विफलता को कार्यकर्ता से साजा किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू ने किया।

इस अवसर पर युवा नेता चैतन्य बघेल पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष निर्मल कोसरे,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, जिला पंचायत सभापति मोनू साहू जिला पंचायत सभापति दुर्गा कमलेश नेताम, किसान नेता राकेश ठाकुर, भूपेंद्र कश्यप नगर पंचायत अध्यक्ष पाटन, शंकर बघेल, पूर्व मछुवा कल्याण बोर्ड के सदस्य देवकुमार निषाद, हेमंत देवांगन नगर कांग्रेस कमेटी पाटन, राजेश ठाकुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगाँव आर, महेंद्र वर्मा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन,पवन पटेल,कौशल चंद्राकार, जवाहर वर्मा, सेक्टर प्रभारी भूपेंद्र बघेल, जनपद उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी,रूपेंद्र शुक्ला, रमन टिकरिहा ,दिनेश साहू, रूपचंद साहू, जागेत्री साहू,महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पाटन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयश्री वर्मा, संतोषी तिवारी,उर्वशी वर्मा, किरण चंद्राकर,सरपंच सीता सिन्हा संजय यदू , भेस आटे,ललित सिन्हा,डिकेन साहू, थानेश्वर यदु, अमृत राजपूत, मनीष पटेल, दर्शन सिंह, युगल किशोर, सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है