पाटन विधान सभा में पहली बार भूत प्रेत का आकर्षक झांकी, बना चर्चा का विषय

Advertisement

अम्लेश्वर 07 अक्टूबर : पाटन ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत झीट (महुदा) में जय ठाकुर देव समिति एवं बजरंग चौक के तत्वाधान में देवी दर्शन एवं भूत बंगला का झांकी निर्माण डेढ़ एकड़ के विशाल मैदान में किया गया है। जहां रोजाना हजारों की संख्या में पाटन विधानसभा क्षेत्र के जनता अपने परिवार के साथ पहुंच रहे हैं और झांकी का आनंद ले रहे हैं। पूरे विधानसभा में पहली बार भूत प्रेत वाला भूत बंगला का निर्माण आयोजन समिति के द्वारा किया गया है।साथ छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध देवी स्थलों का भी पंडाल के अंदर झांकी सजाई गई । जो क्षेत्र में चर्चा का विषय है।

मुख्य आयोजक धनंजय सिंह ने पाटन के गोठ रिपोर्टर करन साहू से चर्चा करते हुए कहा की इस बार झीट में नवरात्रि स्पेशल और आकर्षक है लोगों के मनोरंजन के लिए भूत बंगला का निर्माण किया गया है जहां भूत प्रेत का बड़ी संग्रह आपको देखने को मिलेगा। भूत प्रेत के डरावने सीन को देखने के बाद माता के दर्शन होंगे देवी मां के पूजा अर्चना दर्शक दीर्घा कर सकेंगे पंडाल के अंदर छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध देवी मंदिरों के माता का दर्शन एक साथ श्रद्धालु कर सकेंगे। पूरे पंडाल का निर्माण गिरीश साहू परसदा के द्वारा किया गया है। क्षेत्र की जनता भूत बंगला पंडाल का आकर्षक झांकी का आनंद 13 अक्टूबर तक कर सकेंगे।

 फेसबुक से जुड़े 

झांकी निर्माण में विशेष रूप से नरोत्तम सिन्हा, मोंगली ठाकुर, मनहरन सिन्हा,धर्मेंद्र ठाकुर , रामेश्वर पटेल, कुमलेश सिन्हा,मनोज पटेल, कृष्णा पटेल, कोमल पटेल, पंकज सार्वे, पवन सिन्हा,रवि पटेल, जीतू ठाकुर,गजानंद कुम्हार, पोषण पटेल, अजय सिन्हा, सौरभ सिन्हा झुम्मन ठाकुर,कौशल सार्वे, आसू ठाकुर, मनोहर पटेल,मुरली ठाकुर, ऋषि पटेल, करण यादव, प्रदीप ठाकुर, पीयूष सिन्हा, मयंक सार्वे, देवेन्द्र सिन्हा,चेतन सिन्हा, छत्रपाल ठाकुर ने सहयोग किया है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

देव संस्कृति बाल संस्कार शाला में आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई

* शिक्षकों व अतिथियों ने छात्रों को दी सफलता की शुभकामनाएं, संस्कार और शिक्षा के संदेश के साथ विद्यार्थियों को दी गई विदाई... पाटन:  देव...

वार्ड 09 में मनाई गई मिनी माता जयंती, नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि

* मिनी माता जयंती पर कांग्रेस पदाधिकारियों व पार्षदों ने किया नमन, मिनी माता के समाजसेवा के योगदान को किया गया याद... पाटन:  मिनी माता...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है