किसान के बेटा परमानंद सिन्हा को मिली अंग्रेजी साहित्य में पीएचडी की उपाधि

Advertisement

पाटन 7 अप्रैल:  रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी के अंग्रेजी विभाग के शोधार्थी परमानंद सिन्हा को अंग्रेजी साहित्य विषय में पी-एच.डी. (डॉक्टरेट ऑफ फिलॉसफी) की उपाधि प्रदान की गई है। श्री परमानंद सिन्हा ने “विजय तेंदुलकर और आर के नारायण की चुनिंदा कृतियों में पितृसत्तात्मक निर्माण और पारिवारिक संरचनाएं” विषय पर अपना शोध कार्य अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. मनीष वर्मा के निर्देशन में पूर्ण किया है ।

पाटन तहसील के केसरा गांव से आते है। परमानंद सिन्हा के पिता श्री नोहर राम सिन्हा खेती किसानी करते हैं। माता श्रीमती राधा सिन्हा गृहणी हैं एवं पिता जी के साथ खेती किसानी में मदद करती हैं। परिवारजन एवं मित्रों ने परमानंद सिन्हा को डॉ. की उपाधि मिलेने पर शुभकामनाएं दी है। साथ ही शोध निदेशक डॉ. मनीष वर्मा, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस के सिंह, कुलसचिव डॉ. सौरभ शर्मा एवं विभाग के शिक्षकों, शोधार्थियों ने शोधार्थी सिन्हा को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की हैं।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है