मोदी की गारेंटी से हुआ किसानों का सम्मान,अंतर की एक मुस्त राशि मिलने से है किसानो में हर्ष / चंद्रिका साहू

पाटन 13 मार्च /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 12 मार्च को कृषक उन्नति योजना के तहत डीबीटी के माध्यम से छत्तीसगढ़ की 24.72 लाख से अधिक किसानों के खाते में 13320 करोड़ रुपए बटन दबाकर राशि का अंतरण किया। मुख्यमंत्री द्वारा रिमोट के बटन दबाते ही दुर्ग जिले की 105778 किसानों के खाते में 537 करोड़ 60 लाख की राशि अंतरित हुआ।

दुर्ग जिले में 87 समितियों के 102 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी की गई। राज्य सरकार द्वारा किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विटंल के मान से धान की खरीदी की गई। किसानों को अंतर की राशि धान कामन एवं सरना धान 917 रुपए प्रति क्विंटल एवं धान ग्रेड ’ए’ 897 रुपए प्रति क्विंटल के मान से भुगतान किया जा रहा है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

उसी क्रम में आज सेवा सहकारी समिति सोनपुर तरीघाट में किसानों का सम्मान समारोह आयोजित कर कृषक उन्नति योजना अंतर्गत अंतर की आदान राशि का प्रमाण पत्र वितरण किया गया जंहा महिला मोर्चा दुर्ग जिला मंत्री चंद्रिका साहू, यशवंत साहू, गजेंद्र सिन्हा, जयराम सिन्हा, डोमेश सिन्हा, गणेश भारती,संतराम कुंभकार,अटेश्वर, डाकेश्वर साहू,जितेंद्र सहित किसान भाइयों की प्रमुख रूप से उपस्थिति रही।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है