छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज पाटन राज प्रधान का दिलचस्प होता चुनाव

पाटन 28 मार्च : छतीसगढ़ मनवा कुर्मी छत्रिय समाज पाटन राज प्रधान का चुनाव तारीख नजदीक आते आते काफी दिलचस्प होते जा रहा है लोगो के बीच यह चुनाव काफी चर्चा का विषय बना हुआ है इस चुनाव में युवा चेहरा युगल किशोर आडिल और रूपेंद्र वर्मा मैदान में है।

एक तरफ युगल किशोर आडिल की पहचान अब तक की सबसे ज्यादा लंबे समय तक युवाध्यक्ष की जिम्मेदारी का निर्वहन करने के साथ साथ समाज के जरूरत मंद परिवार के बच्चो की पढ़ाई शादी ब्याह इलाज के लिए मदद करने के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्र के प्रतिभावान बच्चो का सम्मान कर उनका मनोबल बढ़ाने शिक्षा के क्षेत्र में बच्चो को आगे बढ़ाने कैरियर काउंसलिंग और मोटीवेसनल कार्यक्रम आयोजित करने के अलावा युवाओं की सक्रिय टीम की वजह से है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

तो दूसरी तरफ रूपेंद्र वर्मा पूर्व राज प्रधान के सुपुत्र के अलावा उपराजप्रधान के रूप में सामाजिक कार्य करने और राजनीतिक परिवार की वजह से है। श्री वर्मा के कार्य काल में भी कुर्मी समाज के सामाजिक संगठन के बड़े बड़े आयोजन हुआ है महाअधिवेशन जैसे बड़े आयोजन हुआ है ,जिसका लाभ मिलेगा अब देखना है की इन दोनो में से समाज किनको अपना राजप्रदान चुनता है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है