अमलेश्वर पालिका के प्रथम नवनिर्वाचित अध्यक्ष दयानंद सोनकर 06 मार्च को 18 पार्षदों के साथ लेंगे शपथ

Advertisement

अम्लेश्वर 05 मार्च : दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षद गण का शपथ ग्रहण समारोह 6 मार्च को वार्ड क्रमांक 01 हाई स्कूल खेल मैदान में आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल होंगे। कार्यक्रम के अध्यक्षता भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री विधायक पाटन करेंगे।

 फेसबुक से जुड़े 

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे श्रीमती रामशिला साहू पूर्व मंत्री, पूनम चंद्राकर पूर्व राज्य मंत्री, राजीव अग्रवाल प्रभारी दुर्ग जिला भाजपा, सुरेंद्र कौशिक जिला भाजपा अध्यक्ष, जितेंद्र वर्मा पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष, कमलेश चंद्राकर मंडल अध्यक्ष, नीलम चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य ,श्रीमती हर्षा लोकमनी चंद्राकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य, लोकमनी चंद्राकर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष, उपकार चंद्राकर प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा, कैलाश यादव महामंत्री भाजपा अमलेश्वर मंडल, फेरहा राम धीवर सांसद प्रतिनिधि, मोहन साहू युवा मोर्चा अध्यक्ष की गरिमामई उपस्थिति में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होगा।

पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर के साथ शपथ लेने वाले पार्षदों के नाम 01.डॉ आलोक पाल भाजपा 02.घनश्याम साहू कांग्रेस 03. राजू सोनकर निर्दलीय 04 भेज लाल सोनकर कांग्रेस 05. दीपक  घीघोड़े कांग्रेस 06. ललिता साहू भाजपा 07. खूबी राज सोनकर निर्दलीय 08 डोमल यादव कांग्रेस 09.मालती साहू कांग्रेस 10 सविता रामनाथ ठाकुर भाजपा 11. ओमप्रकाश साहू कांग्रेस 12.लेखनी साहू कांग्रेस 13.सेवती निषाद कांग्रेस 14.मीना रानी चेलक कांग्रेस 15. यामिनी मनोज यादव भाजपा 16. सोहन निषाद भाजपा 17. हेमलाल साहू कांग्रेस  18 .नीलम मिंज।

कार्यक्रम की तैयारी नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के प्रशासक लवकेश ध्रुव एवं मुख्य नगर पालिका कार्यपालन अधिकारी प्रीति गुप्ता के निर्देशानुसार कर्मचारियों के द्वारा की जा रही है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है