अवैध मुरूम खनन से इलेवन केबी टावर गिरने का खतरा, कभी भी हो सकता बड़ी घटना, प्रशासन मौन

Advertisement

पाटन 11 अप्रैल : नगर पंचायत पाटन के शरहद से लगे पंदर पाटन मुरूम खदान जो जानलेवा साबित हो रहा है।आपको बता दें भरर चौक पाटन से पंदर होते हुए रानीतराई जामगांव आर पहुंच मार्ग है। जिसका सड़क मुरूम खदान खाई से गुजरता है।उक्त स्थान का मुरूम खनन आज भी जारी है रात हो या दिन मुरूम माफिया बेखौफ होकर कर रहे है अवैध रूप से मुरूम खनन। चाहे रोड के नाम से हो या मकान, कालोनी के नाम से हो लागतार खनिज विभाग को चुना लगाकर मुरूम की खनन की जा रही है।अभी कुछ दिन पहले सिक्स लेन के लिए भी उक्त स्थान से मुरूम की खनन किया गया है। आय दिन किसी न किसी मुरूम खनन माफिया का जेसीबी,हाइवा, ट्रेक्टर उक्त स्थान पर खनन करते व डूलाई करते देखा जा सकता है।जिस पर प्रशासन की हाथ नहीं पहुंच पा रहा है। नही हुई आज तक शायद कोई कार्यवाही, इस लिए हो गया है जानलेवा खाई।

 फेसबुक से जुड़े 

बड़ी बात यह है कि उक्त स्थान से इलेवन केबी लाइन सफलाई किया जा रहा है और उसी स्थान पर मुरूम की खनन किया जा रहा है।वही पर पंदर में पावर सब स्टेशन बना हुआ है जंहा अधिकारियों का दिन भर आना लगा रहता है फिर भी किसी को खबर नहीं। नजदीक जाकर देखने से पता चला कि जंहा इलेवन केबी का टावर खड़ा किया है। उस स्थान पर टावर के नीचे को गहराई तक खनन भी मुरूम माफिया के द्वारा किया गया है जो दुर्घटना को निमंत्रण देता है जिस पर खनिज विभाग मौन साधे हुए है। उक्त स्थान पर बारिश में पानी भरने से टावर धस जाने का खतरा है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है