शुक्लाडीह(किकिरमेटा) में नवनिर्मित भव्य सियाराम मंदिर में हुआ प्राण प्रतिष्ठा समारोह

Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रतिनिधि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,राजेश ठाकुर अध्यक्ष ने की पूजा अर्चना।

जामगांव आर।खारुन नदी तट पर बसे ग्राम शुक्लाडीह(किकिरमेटा)में श्री राम दरबार में पंच मूर्तियों का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को वैदिक मंत्राचारो से आचार्यों द्वारा सम्पन्न हुआ।
राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर समस्त ग्रामवासी ने तिहार के रूप में भव्य कलश यात्रा बाजे गाजे के साथ नाचते गाते हुए गली भ्रमण किया।
राम दरबार की पंच मूर्तियों में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी,माता सीता देवी,भाई लक्ष्मण,महादेव शिवलिंग,वीर हनुमान की मूर्ति पूरे विधि विधान से स्थापित किया गया।
राम दरबार में आशीर्वाद प्राप्त करने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रतिनिधि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,रूपेंद्र शुक्ला महामंत्री,देवकुमार निषाद अध्यक्ष तहसील निषाद समाज,किशोर चंद्राकर सेक्टर प्रभारी,नेतराम निषाद सरपंच ने पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख,समृद्धि,शांति की मंगलकामना किए।
इस अवसर पर नारायण निषाद पूर्व सरपंच,नोहर साहू,चिंता राम निषाद,बुधारू निषाद, जोधी राम निषाद,बिरेंद्र निषाद,उदय,सोमप्रकाश,जगदीश,प्रकाश,लखन निषाद,दीपक शर्मा,केजू निषाद,कुमार,तुका,गोवर्धन निषाद,कामदेव,रामचंद्र,मुकेश निषाद,टाकेश्वरी,जनमत,अनिता,देवश्री,राजेश्वरी,उर्वशी,भारती निषाद सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है