पाटन 02 फरवरी : पंचायत पाटन क्षेत्र अंतर्गत जनपद सदस्य पद हेतु क्षेत्र क्रमांक 02 से श्रीमती नीलम ललित सिन्हा ने नामांकन दाखिल कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार जन भावनाओं के अनुरूप श्रीमती नीलम सिन्हा को कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया गया है।
उत्तर पाटन के जोन प्रभारी ललित सिन्हा ने मीडिया को जानकारी शेयर करते हुए कहा कि श्रीमती नीलम सिन्हा मेरे धर्मपत्नी है और जनता की आह्वान पर जनपद सदस्य पद हेतु लड़ रही है। जन समर्थन के साथ विजय श्री हासिल होगी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा किए गए क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर के जनता के बीच जाएंगे और आशीर्वाद लेंगे।