शिवोम् विद्यापीठ साँकरा के बच्चों ने देखी स्वातंत्र्य वीर सावरकर फिल्म

अम्लेश्वर  10 अप्रैल: शिवोम् विद्यापीठ स्कूल में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को अच्छी शिक्षा देने के साथ देशभक्त बनाने के विजन को पूरा करने के लिए देशभक्ति को करिकुलम में शामिल किया गया। जिसके अंतर्गत स्कूल के बच्चों को उत्साहित करने के उद्देश्य से कक्षा 8 वीं से 12 वीं तक के बच्चों को सिटी सेंटर मॉल में बुधवार को ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ फिल्म दिखाई गई। ताकि सभी बच्चों में अच्छे गुणों के विकास के लिए सकारात्मक सोच शामिल हो एवं सभी आदर्श नागरिक बन सके।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

स्टूडेंट्स ने फिल्म देखने के बाद अनुभवों को किया साझा और बताया कि हम समाज का कोई भी काम करें। हम अपनी देशभक्ति की भावना को जीवित रखते हुए खुद देशभक्त बन सकते हैं। हमें केवल अपना काम पूरी ईमानदारी और लगन से करना है।

शिवोम् विद्यापीठ स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री प्रणव शर्मा सर ने कहा कि छात्र-छात्राओं को सभी स्वतंत्रता सेनानियों के नाम याद दिलाना। जिन स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति देश को आजाद कराने के लिए दे दी, उनके नाम, उनके बलिदान के बारे में आने वाली पीढ़ी और हर एक बच्चे को पता होनी चाहिए। इससे उनके अंदर भी देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा विकसित होगी और आने वाली पीढ़ी बलिदानियों के योगदान को याद रखते हुए जीवन में आगे बढ़ेंगे।

स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती जया बंदेलू ने कहा कि हमारे स्कूल के करिकुलम के कंटेंट में देश के लिए प्यार और सम्मान की भावना पैदा करना, देशभक्ति को समझना, भारत की ताकत और चुनौतियों की पहचान कराना शामिल है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है