राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अंतर्गत स्कूल बसों एवं चालकों/परिचालकों के लिए शिविर 14 अप्रैल को

Advertisement

दुर्ग, 13 अप्रैल 2024/ सड़क सुरक्षा अंतर्गत 14 अप्रैल 2024 दिन रविवार को स्कूल बसों की मैकेनिकल एवं वाहन प्रपत्रों की जांच शिविर तथा वाहन चालकों/परिचालकों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु परिवहन विभाग के समक्ष अधिकारी, पुलिस विभाग के वाहन शाखा प्रभारी, यातायात पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से शिविर/कैम्प का आयोजन किया गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी दुर्ग ने समस्त शैक्षणिक संस्थान के प्रबंधक/प्राचार्यों को उक्त शिविर में अधीनस्थ स्कूल बसों में टैक्स फिटनेस, बीमा, परमिट, स्पीड, गर्वनर प्रमाण पत्र, जीपीएस एवं प्रदूषण प्रमाण पत्र से संबंधित समस्त दस्तावेजों को पूर्ण कराने कहा है। वाहनों की जांच संलग्न चेक लिस्ट के आधार पर की जाएगी।

अतः चेकलिस्ट के आधार पर स्कूल बसों हेतु आवयक सभी मापदण्डों की पूर्ति कराना सुनिश्चित करें। पूर्ण नहीं कराने की स्थिति में स्कूल बसों का परमिट निरस्त करते हुए विधि अनुसार कार्यवाही की जाएगी। समस्त स्कूलों बसों को चालक/परिचालक व वाहन प्रभारी सहित 14 अप्रैल 2024 दिन रविवार को स्थान/समय सिटी कोटवाली के पास सेक्टर 06 में प्रातः 8 बजे भिलाई में भेजना सुनिश्चित करें।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है