रक्तदान महादान दुनिया का सबसे बड़ा पूण्य का कार्य है-हर्षा लोकमनी चंद्राकर

Advertisement

अमलेश्वर 20 दिसंबर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार के छत्तीसगढ़ शासन का एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज दानी व खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ भुनेश्वर कठौतिया के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीठ में रेडक्रास सोसायटी दुर्ग के सहयोग रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य रोगियों व आवश्यक उपचार के जरूरत मंदों को निशुल्क रक्त देना है। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षा लोकमणी चंद्राकर ने किया कुल 21 लोगों ने रक्तदान किया।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ भुनेश्वर कठौतिया व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बडा प्रयास किया।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षा लोकमणी चंद्राकर ने रक्तदान महादान के संबंध में कहा हम सभी रक्तदान करना चाहिए क्योंकि बहुत से लोग बीमारियों में, एक्सीडेंट केसेस,ब्लड कैंसर जैसे रोग एंव विभिन्न आप्रेशन में हितग्राही मरीजों को दान किया गया रक्त लगता है। यह बडा पुण्य का काम है। कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ भुनेश्वर कठौतिया ने कहा कि रक्तदान जैसा कोई दान नहीं क्योंकि आपके इस दान से किसी की जिंदगी बचतीं है।

 फेसबुक से जुड़े 

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर, सेवा सहकारी समिति झीट अध्यक्ष धर्मेंद कौशिक, युवामोर्चा महामंत्री रूपेंद्र साहू, जीवन साहू, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीठ सेक्टर प्रभारी डा अनुराग सोनकर, शिशु रोग विशेषज्ञ डा विजेता डोंगरे,डा नवनीत कौर डा अभिलाषा दीवान श्रीमती चंद्रकांता साहू, असलम, फार्मासिस्ट नरेंद्र लिल्लारे,स्टाफ नर्स भूमिका देवांगन,रीतू ठाकुर, सुपरवाइजर जे आर मार्कंडेय, एकलव्य देशमुख, काउंसलर रूक्मणी साहू,आर एच ओ हरीश खरे,सभी जन प्रतिनिधि गण, विभिन्न पंचायतों के सरपंच व विभाग के आर एच ओ मेल व फिमेल सहित अन्य लोग का भरपूर सहयोग रहा ।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

देव संस्कृति बाल संस्कार शाला में आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई

* शिक्षकों व अतिथियों ने छात्रों को दी सफलता की शुभकामनाएं, संस्कार और शिक्षा के संदेश के साथ विद्यार्थियों को दी गई विदाई... पाटन:  देव...

वार्ड 09 में मनाई गई मिनी माता जयंती, नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि

* मिनी माता जयंती पर कांग्रेस पदाधिकारियों व पार्षदों ने किया नमन, मिनी माता के समाजसेवा के योगदान को किया गया याद... पाटन:  मिनी माता...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है