भाजपा की जन आशीर्वाद रैली आज सांसद विजय बघेल होंगे शामिल

Advertisement

अम्लेश्वर 09 फरवरी : नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में नगरी निकाय चुनाव को लेकर के नगर भाजपा के तत्वधान में आज जन आशीर्वाद रैली का आयोजन किया गया है। अध्यक्ष प्रत्याशी सहित सभी भाजपा के 18 पार्षद प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगेंगे सांसद विजय बघेल। मिली जानकारी के अनुसार जन आशीर्वाद रैली 9:30 बजे मगरघटा से प्रारंभ होकर भोथली बस्ती, अमलेश्वर तिरंगा चौक, ग्रीन अर्थ सिटी, होते हुए अम्लेश्वर नगर का भ्रमण करते हुए खुडमुड़ा रोड बजरंग पारा,हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, दुर्गा नगर डीह बस्ती, अंत में कबीर चौक स्कूल के पास सभा कर भाजपा नेताओं के द्वारा आम नागरिकों को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में वोट करने के अपील करेंगे।

जन सभा में प्रमुख रूप से सांसद विजय बघेल,पूर्व कैबिनेट मंत्री रामशिला साहू,पूनम चंद्राजार पूर्व राज्य मंत्री, राजीव अग्रवाल जिला प्रभारी, सुरेंद्र कौशिक जिला अध्यक्ष,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षा चंद्राकर,मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकार, महामंत्री कैलाश यादव युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहन साहू ,नगर अध्यक्ष आलोक पाल, महामंत्री सोनू साहू सहित अन्य भाजपा नेता शामिल होंगे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारायणपुर में बच्चों की मिसाल: योग, सेवा और पौधारोपण से सजा संस्कारों का संसार

* नारायणपुर में बच्चों का अनूठा प्रयास: योग, सेवा और पौधारोपण से गढ़ रहे संस्कारवान भविष्य... * नन्हे कदम, बड़ा बदलाव : सुबह 6 बजे...

भरर में 23वां कर्मा जयंती व सामूहिक आदर्श विवाह: तैयारियां तेज, साहू समाज में उत्साह

* भरर में 23वां कर्मा जयंती व सामूहिक आदर्श विवाह: तैयारियां तेज, साहू समाज में उत्साह 99 इकाइयों की भागीदारी से सजेगा भरर... * कर्मा...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है