भाजपा कार्यकर्ता की बैठक सम्पन्न 21 अप्रैल को पाटन में होगी कार्यकर्ता सम्मेलन

पाटन 18 मार्च : भारतीय जनता पार्टी की पाटन विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता बैठक लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर नगर के देवांगन भवन में आयोजित किया गया l जिसमे लोकसभा प्रभारी चंदूलाल साहु, लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल, लोकसभा सह प्रभारी राजीव अग्रवाल , संयोजक अवधेश चंदेल, सह संयोजक प्रीतपाल बेलचंदन, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा , मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहु, लोकमणि चंद्राकर,लालेश्वर साहु, राजू निषाद,जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर,दिलीप साहू के उपस्थिति में सम्मेलन सम्पन्न हुआ l इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी से भाजपा परिवार में देश के माननीय नरेंद्र मोदी जी के कार्यप्रणाली एवं विजय बघेल के नेतृत्व को स्वीकार करते हुए भाजपा प्रवेश किया जिन्हे लोकसभा प्रभारी चंदूलाल साहू ने गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश कराया ।

 इंस्टाग्राम से जुड़े 

लोकसभा प्रभारी चंदूलाल साहू ने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवम राज्य सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर पर मतदाताओं के पास जाकर जानकारी देने कहा जिससे मेरा बूथ मजबूत बूथ को आधार मानकर मजबूती से काम करना है श्री साहु ने भारत को पूर्ण विकसित देश की श्रेणी में लाने का संकल्प माननीय नरेंद्र मोदी जी ने लिया है जिनको क्रियान्वित हम सबको धरातल में जाकर करना है l अतः भाजपा को जिताने का कार्य करना है ।
लोकसभा चुनाव प्रत्याशी विजय बघेल ने अपने संबोधन में अपने राजनीतिक जीवन में जन सेवा के कार्य में कभी कोताही नहीं बरती योजनाओं को लागू करने में केंद्र से योजनाओं की स्वीकृति कराने में सांसद की भूमिका रहती है, पिछले पांच वर्ष में राज्य में भाजपा की सरकार नहीं रहने से केंद्र की योजनाओं को लागू करने में बड़ी परेशानी हुई जिससे अपेक्षित विकास नही हो पाया लेकिन अब राज्य के भाजपा के विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मात्र तीन माह में मोदी के गारंटी के प्रमुख वायदा को पूरा किया है, इसलिए छाती तानकर भाजपा के कार्यकर्ता मतदाता के पास जाना जाकर कमल के फुल पर बटन दबाकर माननीय मोदी जी के तीसरी पारी की शुरुआत करना है का संदेश दिया ।

 फेसबुक से जुड़े 

लोकसभा सह प्रभारी राजीव अग्रवाल ने कहा कि पार्टी के सगठनात्मक कार्यों को बूथ स्तर पर जाकर बैठक कर स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मतदाताओं से सम्पर्क कर अबकी बार चार सौ पार के मूलमंत्र को लेकर कार्य करना है पिछले लोकसभा से दुगुनी वोंटो से पाटन विधानसभा और पूरे दुर्ग लोकसभा से विजयी दिलाने संकल्प लेकर काम करें। इस अवसर पर प्रीतपाल बेलचंदन सह संयोजक लोकसभा दुर्ग एवं जीतेन्द्र वर्मा अध्यक्ष जिला भाजपा दुर्ग ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर ऊर्जा के साथ काम करने कहा । कार्यक्रम का स्वागत अद्बोधन लालेश्वर साहू अध्यक्ष दक्षिण मंडल व संचालन मध्य मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू ने किया l आभार प्रदर्शन उत्तर मंडल अध्यक्ष लोकमणि चंद्राकर नें किया।

भाजपा छोड़कर कांग्रेस में गए लोगो की नहीं होगी वापसी ,भाजपा के मध्य मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहु ने प्रस्ताव लाया कि जो कार्यकर्ता मुसीबत के समय में पिछले पांच वर्ष में भाजपा पार्टी को छोड़कर कांग्रेस प्रवेश किये है l उन्हे फिर से भाजपा में वापसी नहीं होगी उनके जगह भले ही वर्षों वरस कांग्रेस को सेवा प्रदान किये है जो देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दमदार छवि से प्रभावित होकर एवं विजय बघेल के नेतृत्व क्षमता को आधार स्तम्भ मानकर प्रवेश करने वाले मूलतः कांग्रेसी लोगो को प्रवेश दिया जा सकता है l लेकिन जिनका भी नाम आता है तो वह उस गांव के स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता एवं मंडल अध्यक्ष की सहमति से प्रवेश होना है। इस प्रस्ताव को कार्यकर्ताओं ने करतल ध्वनि से समर्थन किया।

उक्त बैठक में चंदूलाल साहू दुर्ग लोकसभा प्रभारी, राजीव अग्रवाल लोकसभा सह प्रभारी,विजय बघेल भाजपा सांसद प्रत्याशी, अवधेश चंदेल संयोजक, प्रीतपाल बेलचंदन सह संयोजक,जितेंद्र वर्मा जिला भाजपा अध्यक्ष,दिलीप साहू संयोजक पाटन विधानसभा,दिव्या कलिहारी अध्यक्ष जिला महिला मोर्चा, हर्षा चंद्राकर सदस्य जिला पंचायत दुर्ग, लालेश्वर साहू दक्षिण मंडल अध्यक्ष, खेमलाल साहू मध्य पाटन मंडल अध्यक्ष, लोकमणि चंद्रकार उत्तर मंडल अध्यक्ष, राजू निषाद कुम्हारी मंडल अध्यक्ष,पोसूराम निर्मलकर, शरद बघेल,खेमराज यदु, संजय बघेल, खिलावण वर्मा,रूपसिंग सिन्हा जिला पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष, पी एन दुबे, हरिशंकर साहू महामंत्री मध्य पाटन, विनय चन्द्राकार महमंत्री मध्य पाटन, योगेश निक्की भाले नेता प्रतिपक्ष पाटन नगर पंचायत,राजा पाठक,राजेश चंद्राकर,संतराम कुम्हकार ,कुणाल शर्मा भाजयुमो अध्यक्ष मध्य पाटन, होरिलाल देवांगन भाजपा नगर पाटन, निर्मल जैन, नरेश केला, घनश्याम कौशिक जनपद सदस्य, भोजराम यादव, लोकेश साहू नेता प्रतिपक्ष कुम्हारी, आयुषी पाण्डेय प्रदेश मिडिया प्रभारी महीला मोर्चा, धर्मेंद्र सिन्हा महामंत्री भाजपा कुम्हारी,निशा सोनी, गायत्री साहू, सुनीता कुर्रे,रेवती सोनकर, धनराज साहू, सुरेन्द्र साहू, गीता निर्मलकर टिकेंद्र वर्मा, दिनेश साहू उपाध्यक्ष भाजपा मध्य मंडल, विवेक तिवारी, रमेश देवांगन,संतोष घिरवानी,मुकुंद विश्वकर्मा,कैलाश यादव,उत्तरा सोनवानी,तेजेन्द्र पिपरिया, मोहन साहू,कमलेश साहू,रामनारायण साहू,डेहर लाल साहू,शीतल साहू, गंगादीन साहू,मेहत्तर वर्मा,जय वर्मा,उपकार चंद्राकर,शुभम शर्मा, दिनेश साहू, जयप्रकाश साहू,दिलीप साहू,सुरेश साहू, सुखदेव साहू,अखिलेश मिश्रा, भगवान सिंह चंद्राकर,बाबा वर्मा,विनय शर्मा,राजेश वर्मा, अशोक निशाद,अरविन्द पाल,भरत वर्मा,टीकाराम साहू,फेरहा धीवर,रामाधार साहू,रज्जु सोनी,विनोद अग्रवाल,धर्मेंद्र कौसिक,राजू साहू, राजेंद्र साहू,मनीष चंद्राकर,सम्पत साहू,दामोदर चक्रधारी,टेसराम साहू,नारद साहू ,गजेंद्र सिन्हा, संतोष कुमार वर्मा, भोजराम यादव, बलवंत वर्मा,मिथलेश शुक्ला, रवि सिन्हा जनपद सदस्य, राजेश बंछोर महामंत्री दक्षिण पाटन दानीराम वर्मा, गोकुल वर्मा, हरप्रसाद आडिल, देवचरण कौशल, सुरेश साहू, आतिश सपहा, विनोद बाघ, विनोद कुमार बंजारे, ओमकार प्रसाद मार्कंडेय, कैलाश सोनकर, गोल्डी गोस्वामी, आदित्य कोसरे, रोशन वर्मा उपाध्यक्ष भाज्युमो मध्य पाटन निशा सोनी महिला मोर्चा अध्यक्ष मध्य पाटन, चंद्रिका साहू मंत्री महीला मोर्चा, राजू साहू महामंत्री भाजयुमो उत्तर पाटन, रविकांत कौशिक, केवल देवांगन भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष,रानी बांछोर, उमेश्वरी गोस्वामी, रेणुका बिजौरा,ममता शर्मा,हरप्रसाद आडिल, संतोष वर्मा,भोजराम यादव,दनीराम वर्मा, कैलाश सोनकर,रविकांत कौशिक, सुनील वर्मा,मनोज सोनी, भारती जांगड़े सरपंच, ओमप्रकाश साहू,राधे यादव,देवानंद निषाद, नितेश तिवारी,कामता पटेल, राधे साहू,थानूराम चंद्राकर,नेतराम निषाद ,मिलन देवांगन,केशव बांछोर, भागवत सिन्हा,ललित सोनकर, मोहित साहू,अशोक जैन,रमाकांत यादव,महेश वर्मा, नागेंद्र वर्मा,सागर सोनी, विजय वर्मा,नारायण पटेल,यशवंत सेन, रुपेश निषाद, अमित कुमार, अर्जुन नेताम, कामदेव साहू,खोरबाहरा साहू,डोमार वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता गणो की उपस्थिति रही l

विज्ञापन 

श्रम निधि सम्मान राशि का भी भुगतान दिवाली पूर्व करने की मांग / कमल वर्मा

रायपुर 22 अक्टूबर:  फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने सरकार से दिवाली पूर्व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को श्रम निधि सम्मान की राशि का...

सक्रिय सदस्य बनने के लिए दुर्ग के भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

दुर्ग 22 अक्टूबर। दुर्ग जिले में विगत 17 अक्टूबर से सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई है। इसके बाद दुर्ग जिले के सभी 13...
KARAN SAHU (पाटन के गोठ)
KARAN SAHU (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.
पाटन क्षेत्र की खबरे

ताज़ा खबरे

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है