दिल्ली में भाजपा की जीत की भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी फटाके फोड़कर मिठाइयां बांटी

Advertisement

कुम्हारी 09 फरवरी। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी कुम्हारी मंडल द्वारा कुम्हारी बस्ती बाज़ार चौक में दिल्ली विधान सभा में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फटाके फोड़े एवं मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में जूलूस निकाला एवं एक दूसरे को बधाइ दी। इस कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्ग एवं पर्वेक्षक नगरीय निकाय चुनाव जिला दुर्ग जितेंद्र वर्मा ने कहा कि 10 साल बाद दिल्ली में पुनः भाजपा की शानदार वापसी हुई है। यह ऐतिहासिक जीत है। कुम्हारी चुनाव समन्वयक, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष खिलावन साहू ने इस जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत को बताया है।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश साहू, राकेश पाण्डेय, अशोक दीवान, बबला चन्द्राकर, दीपक चतुर्वेदी, मनोज वर्मा, मिथलेश यादव, फिंगेश्वर साहू, पी एन दुबे, इमरान रिज़वी एवं तृप्ति चन्द्राकर सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तहसीलदारों के तबादले से पाटन में राजस्व व्यवस्था फिर चरमराई

तहसीलदारों के तबादले से पाटन में राजस्व व्यवस्था फिर चरमराई पवन ठाकुर के दुर्ग स्थानांतरण के बाद कल ही ममता टावरी को मिला था मुख्य...

खबर का असर: चार दिन में टूटी विभागीय लापरवाही की दीवार

खबर का असर: चार दिन में टूटी विभागीय लापरवाही की दीवार रामेश्वरी सेन को मिला न्याय, श्रम विभाग ने सुधारी गलती; अब श्रमिक योजनाओं का...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है