भाजपा को मिल रहा भरपूर समर्थन, दयानंद सोनकर कर रहे ,डोर टू डोर जनसंपर्क

Advertisement

अमलेश्वर 01 फरवरी : अमलेश्वर नगर पालिका के अध्यक्ष एवं पार्षद पद के लिए भाजपा प्रत्याशियों ने पूरे जोर शोर से डोर टू डोर जनसंपर्क प्रारंभ कर दिया है। भाजपा प्रत्याशी दयानंद सोनकर ने सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में नगर पालिका क्षेत्र के कई वार्डो में धुंआधार प्रचार एवं जनसंपर्क किया। सुबह प्रचार की शुरुआत उन्होंने मगरघटा स्थित हनुमान मंदिर एवं शीतला मंदिर में माथा टेककर पूजा अर्चना करके किया।

*भाजपा को मिल रहा भरपूर समर्थन*

 फेसबुक से जुड़े 

इसके पश्चात वे ग्राम मगरघटा गुरुघासीदास जी के जैतखंभ को नमन कर वार्ड संख्या 14, 15, एवं 16 में प्रचार प्रसार किया। इस दौरान दयानंद सोनकर को ग्रामीणों का वार्ड वासियों का भरपूर समर्थन मिला। शाम होते होते अध्यक्ष प्रत्याशी दयानंद सोनकर ने ग्राम भोथली के वार्ड क्रमांक 13 एवं 17 में सघन जनसंपर्क स्थापित किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश यादव, स्थानीय भाजपा पार्षद प्रत्याशीगण, वरिष्ठ समाज सेवी पवन खंडेलवाल, रामभाऊ फ़रताड़े समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, माताएं बहने उपस्थित रही।

*पंवार समाज के समाजिक सम्मेलन में हुए शामिल*

भाजपा प्रत्याशी दयानंद सोनकर ने 01 फरवरी को आयोजित अमलेश्वर पंवार समाज के समाजिक सम्मेलन में शामिल होकर उन्हें संबोधित किया एवं पंवार समाज के प्रगतिशील कार्यों एवं अभियानों की सराहना की। पंवार समाज ने उन्हें स्मृतिचिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

*सकारात्मक प्रचार के जरिए पहुंच रहे घर घर*

भाजपा प्रत्याशी दयानंद सोनकर ने हर घर में माताओं बहनों से उन्हें मिलने वाली विकास योजनाओं के लाभ की पूछ परख की। श्री सोनकर महतारी वंदन योजना, किसान उन्नति योजना, पीएम आवास योजना एवं पेंशन योजनाओं के लाभ की जानकारी प्राप्त की। हितग्राहियों ने छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार के कार्यों एवं योजनाओं के प्रति संतोष दिखाया। जनता ने भाजपा के प्रति अपनी विश्वास और प्रतिबद्धता को व्यक्त किया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारायणपुर (घुघुवा क) में श्री मानस महायज्ञ में पहुंचे सांसद विजय बघेल, लिया आशीर्वाद

* नारायणपुर (घुघुवा क) में श्री मानस महायज्ञ एवं देवी भागवत कथा का भव्य आयोजन... * सांसद ने जन्मदिवस की पूर्ण संख्या में आशीर्वाद प्राप्त...

देव संस्कृति बाल संस्कार शाला में आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई

* शिक्षकों व अतिथियों ने छात्रों को दी सफलता की शुभकामनाएं, संस्कार और शिक्षा के संदेश के साथ विद्यार्थियों को दी गई विदाई... पाटन:  देव...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है