अम्लेश्वर 06 फरवरी : नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 02 में 03 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हुए हैं। भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी देवानंद ठाकुर है और कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी घनश्याम साहू हैं। वही कांग्रेस से बागी होकर स्वतंत्र चुनाव लड़ रहे हैं खिलेश्वर चक्रधारी जो कि वार्ड क्रमांक 2 में मजबूत प्रत्याशी के रूप में उभर कर सामने आ रहा है। साथ ही वार्ड वासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। खिलेश्वर चक्रधारी को जीतने के लिए वार्ड वासी खुद जनसंपर्क कर रहे हैं। जिसका परिणाम आने वाले समय में निर्दलीय प्रत्याशी खिलेश्वर चक्रधारी को मिलने वाला है।
श्री चक्रधारी ने मीडिया को जानकारी शेयर करते हुए कहा कि बहुत ही कम खर्चे में चुनाव लड़ रहे हैं, कहीं कुछ ताम-झाम नहीं दिख रहा। सिर्फ एक ऑटो रिक्शा और दीवाल लेखन से ही रणनीति बना कर चुनाव जीत रहे है। वार्ड के माता बहनों और बुजर्गो का आशीर्वाद मिल रहा है।हम लगातार डोर टू डोर सघन जनसंपर्क कर रहे हैं।