जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 09 में भाजपा और कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी आमने-सामने, मिल रहा है भारी जन समर्थन

सेलुद 13 फरवरी : पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 09 जो बहुत चर्चित सीट है इस सीट से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी मैदान में हैं। वही भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष दिव्या कलिहारी मैदान में है। दोनों ही पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों का सघन जनसंपर्क क्षेत्र में जोर-जोर से किया जा रहा है।

कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी देवेंद्र चंद्रवंशी अपने चुनाव चिन्ह दो पत्ती छाप को लेकर के लोगों के बीच पहुंच रहे । भरपूर आशीर्वाद भी मिल रहा है। श्री चंद्रवंशी ने मीडिया को जानकारी शेयर करते हुए कहा की गांव की सरकार बनाने के लिए लोगों को मूलभूत सुविधाओं की चिंता रहती है और उन्ही मूलभूत सुविधाओं पर हम काम करने के लिए लोगों के बीच पहुंच रहे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा पिछले 5 वर्ष में किए गए विकास कार्य को लेकर के हम जनता के बीच पहुंच रहे है और जनता का समर्थन हमें मिल रहा है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

वहीं पाटन के गोठ रिपोर्टर करन साहू ने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी दिव्या कलिहारी से चर्चा किया तो उन्होंने बताया कि आम नागरिकों का भरपूर समर्थन मुझे मिल रहा है। इस बार जनता का मूड है कि गांव की सरकार भी भाजपा की बने। भाजपा के जिला पंचायत सदस्य जिले में पहुंचे और केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचने का कार्य करें।श्रीमती करिहारी अपने उगता सूरज चुनाव चिन्ह को लेकर के जनता के बीच पहुंच रही हैं और लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है।

श्रीमती कलिहारी ने आगे कहा कि मोदी की गारंटी और विष्णु की सुशासन पर क्षेत्र की जनता मोहर लगाने वाली है और हम भारी मतों से विजय होंगे इसका मुझे जनता का समर्थन से विश्वास हो रहा है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

सरपंच ओछी राजनीति छोड़ विकास कार्यों पर दें ध्यान – अशोक साहू

* तरीघाट सरपंच को जनता ने दिया था भरपूर आशीर्वाद, अब ओछी राजनीति छोड़ विकास कार्यों पर दें ध्यान : अशोक साहू... * विकास कार्य...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है