बड़ी खबर: सखी सहेली स्व सहायता समूह ग्राम खर्रा के द्वारा न्योता भोजन का आयोजन

Advertisement

रानीतराई 26 फरवरी : विकास खंड पाटन अंर्तगत शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला खर्रा के बच्चों को सखी सहेली स्व सहायता समूह के द्वारा खीर पुरी केला अंगूर नयोताभोजन के रूप में परोसा गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संकुल समन्वयक तेलीगुंडरा जैनेंद्र कुमार गंजीर ने शासन की योजना प्रधानमंत्री पोषण आहार योजना के तहत पूरक पौष्टिक भोजन के सम्बन्ध में प्रकाश डालते हुये बताया की शासन के मंशानुरूप भोजन को रुचि कर बनाने के साथ साथ सम्पुर्ण आहार प्रदान करने योजना लाई गई है।ग्राम के कोई भी व्यक्ति, समाज या समुह अपनी स्वेच्छा से भोजन करा सकते है.कार्यक्रम में ग्राम के वरिष्ठ नागरिक कुलदीप धर दीवान ने इस कार्य के प्रशंसा करते हुए कहा की भोजन दान महादान है इस कार्य में समुदाय को आगे आना चाहिए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ प्रधानपाठक बुध राम ठाकुर ने समुह को इस नेक कार्य हेतु बधाई दिया । कार्यक्रम का संचालन खिलेंद्र साहू ने किया।

इस अवसर पर प्रधानपाठक संजीव कुमार वर्मा, श्वेता वर्मा, अमित कुमार साहू, देव नारायण बघेल, देवा राम मेश्राम, परमानंद साहू, चुनेश्वरी यादव, सहित स्व सहायता समूह के अध्यक्ष पूनम धीवर ,सचिव ममता धीवर,, हेमलता वर्मा, अनीता यादव, उत्तरा साहू, सीमा यादव, तारिणी वर्मा कृति साहू, मोती लाल धीवर उपस्थिति रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है