बड़ी खबर: चरोदा स्कूल में कक्षा आठवीं के विदाई समारोह में न्योता भोजन

Advertisement

भिलाई 3 : शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला (अंग्रेजी माध्यम) चरोदा, [सी बी एस ई] स्कूल के सभागार में कक्षा सातवीं द्वारा कक्षा आठवीं के छात्र छात्राओं हेतु विदाई समारोह आयोजित किया गया था। जिसके मुख्य अतिथि कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं के साथ साथ शाला विकास समिति के अध्यक्ष रामकुमार साहू, वार्ड पार्षद संजय यादव महिला आरोग्य समिति की अध्यक्ष श्रीमती चंचल साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती लुकेश्वरी साहू, सेवकराम चंद्राकर, हेमनाथ पटेल, विष्णु प्रसाद साहू पालक सहित विद्यालय के प्रधान पठिका श्रीमती रेणु मोहन्ति एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

सरस्वती वंदना के साथ ही विदाई समारोह प्रारंभ करने की घोषणा गई। जिसमें प्रथम कड़ी में आठवीं कक्षा के छात्र छात्राओं का अनोखे अंदाज में परिचय प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात बच्चों के लिए आशीर्वचन प्रस्तुत करने के लिए गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया। कक्षा सातवीं की छात्राओं द्वारा नृत्य प्रस्तुत करने के पश्चात आठवीं के छात्रों को इस पल को यादगार बनाने हेतु उपहार प्रदान किया गया। आठवीं की छात्राओं द्वारा भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

इस आयोजन के अंत में म्यूजिकल चेयर खेल का भी आयोजन किया गया था। आठवीं कक्षा के होनहार छात्र छात्राओं की ताजपोशी के साथ ही रंगारंग कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई। अंत में कक्षा सातवीं के छात्रों के पालकों द्वारा सभी छात्रों एवं शिक्षकों के लिए “न्योता भोजन” का आयोजन किया गया था।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है