बड़ी खबर पाटन से : होली के पहले भूमाफिया ने हड़पी किसानों की जमीन

Advertisement

अमलेश्चर 22 मार्च:  जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पाहंदा (अ) के किसान जिसका खेत ग्राम पंचायत खम्हारिया खार में है उसका अवैध रूप से प्लाटिंग कर कृषि भूमि में रास्ता बनाने की शिकायत अनुविभागीय अधिकारी पाटन से की गई है। आपको बता दें कि  किसानों की जमीन पर जबरदस्ती सड़क बनाने का कार्य जमीन दलालों  के द्वारा किया जा रहा है। जिसका नाम भी किसानों के द्वारा अधिकारी को अवगत कराया गया किसानों ने ग्राम के जनप्रतिनिधि के ऊपर भी मिली भगत का आरोप लगाया है। ऐसा पीड़ित किसानों का कहना है।

किसानों ने जानकारी देते हुए आगे बताया कि मुरूम का रास्ता अवैध तरीके से बना कर कृषि भूमि को नुकसान कर आर्थिक, मानसिक, क्षति पहुंचाया गया है। जिसे समस्त किसान मानसिक रूप से परेशान है।बिना किसी भी प्रकार के सहमति से कृषि भूमि में रास्ता बनाना भूमाफिया का दादागिरी चरम सीमा पर है। जो अवैध के श्रेणी में आता है। जिसमें किसानों के द्वारा आपत्ति के साथ शिकायत दर्ज करते हुए मौके पर निरीक्षण कर तत्काल कार्रवाई करने का निवेदन एफडीएम पाटन को किया गया है।

 फेसबुक से जुड़े 

वही जानकारी के अनुसार इन भूमाफिया के खिलाफ अमलेश्वर थाना में भी शिकायत दर्ज है की गई है। आप बने रहिए पाटन के गोठ रिपोर्टर करन साहू के साथ जल्दी भूमाफिया और जनप्रतिनिधि का नाम उजागर छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ करेगा।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है