बड़ी खबर: थल सेना में भर्ती हेतु ऑनलाइन परीक्षा (CEE) की तारीखें घोषित

दुर्ग 18 अप्रैल 2024/सेना भर्ती के लिए इंडियन आर्मी के वेबसाइट पर 22 मार्च 2024 तक रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीद्वारों के ऑनलाइन परीक्षा ( CEE ) की तारीखें घोषित कर दी गयी है। विभिन्न श्रेणी के लिए ऑनलाइन परीक्षा 22, 23, 24, 25, 29, 30 अप्रैल एवं 02, 03 मई को निर्धारित 5 स्थानों बिलासपुर, रायपुर, भिलाई,. दुर्ग एवं जगदलपुर में आयोजित की जायेगी। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उपसंचालक से मिली जानकारी अनुसार प्रदेश में कुल 11 परीक्षा केन्द्र में परीक्षा आयोजित की जायेगी जिसमें दुर्ग जिले में भिलाई में 4 एवं दुर्ग में 2 परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। प्रतिदिन ऑनलाइन परीक्षा 3 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट / एसकेटी में आवेदन करने वाले उम्मीद्वारों का टाइपिंग टेस्ट ऑनलाइन परीक्षा सेंटर पर ही लिया जायेगा। उम्मीद्वार प्रवेश पत्र भारतीय सेना के वेबसाइट ( www.joinindianarmy.nic.in) से डाउनलोड कर सकते है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है