ग्राम परसदा में बन रहे गाडन निर्माण पर ग्रहण लगाने की कोशिश

कुम्हारी 22 मई : नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसदा वार्ड 16 में बने रहे गाडन पर पीछे जमीन वाले आने जाने के लिए रास्ता मांग कर आपत्ति की है ।वही ग्रामीणों के द्वारा भी विरोध कर रास्ता नही देने का किया मांग की है । आपको बता दे ग्राम परसदा वार्ड 16 में गाडन का निर्माण कार्य चल रहा है जिस पर पीछे जमीन वाले रास्ते देने की मांग को लेकर पटवारी को अवेदन दिया गया है। लोगो का कहना है कि उस जमीन वाले का रास्ता बगल से है फिर भी गाडऩ के बीच से रास्ता मांगा जा रहा है।इस लिए हम सब इसका विरोध कर रहे है।

जिसका आज स्थानीय पटवारी के द्वारा जांच किया गया।तत्पश्चात पंचनामा बनाकर कर लोगो से दस्खत करवाए। पटवारी के द्वारा  निरीक्षण करने पर गांव वालो ने बताया कि इस जगह पर रास्ता नही दिया जाए उक्त खेत वाले के लिए पहले से बगल में रास्ता बना हुआ है।उक्त विषय में दो दिन पहले भी निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के बीच खेत वाले से कुछ बात हुई थी निर्माण कार्य को लेकर जिस पर कुछ ग्रामीणों के द्वारा पहुंच कर मामला को शांत कराया गया था।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

वही इस पूरे मामले के जानकारी नगर पालिका कुम्हारी के मुख्यकार्यपालन अधिकारी से पाटन के गोठ रिपोर्टर करन साहू ने चर्चा किया तो उन्होंने कहा कि पालिका प्रशासन द्वारा प्रस्तावित जगह पर गाडन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।उक्त भूमि पर किसी प्रकार का विवाद नहीं होनी चाहिए जो किसान रास्ता मांग रहा है उसका पहले से बगल में रास्ता बना हुआ है। इस लिए रास्ता देने जैसे कोई कारण ही नहीं है।

मौके पर डिलेंड साहू, रत्न साहू ,भुनेश्वर साहू, टूम्मन गिरीश साहू, देवेंद्र साहू, मेख राम साहू, मूलचंद साहू, चैन सिंह साहू ,होमेंद साहू , हरि साहू सहित अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है