पी.एम.श्री. योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित ,पढ़िए पूरी खबर कब और कहां करना है आवेदन

Advertisement

दुर्ग 28 दिसम्बर 2023/जिला शिक्षा अधिकारी सह जिला परियोजना अधिकारी के निर्देशानुसार राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर के वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट के अनुसार जिला परियोजना कार्यालय दुर्ग के पी.एम.श्री. योजना 2023-24 के अंतर्गत चयनित ग्यारह विद्यालयों में अंशकालीन योगा, स्पोर्ट टीचर एवं कोचेस की नियुक्ति किया जायेगा। खेल शिक्षक व प्रशिक्षक हेतु न्यूनतम स्नातक शारीरिक शिक्षा डिग्री या शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में स्नातक की डिग्री वाले शिक्षकों व प्रशिक्षकांे एवं योग प्रशिक्षक हेतु योग से संबंधित प्रमाण पत्र अथवा समकक्ष योग्यताधारी आवेदक अपना आवेदन 03 जनवरी 2024 तक जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा दुर्ग की ओर सीधे/ पंजीकृत डाक द्वारा आवेदन प्रातः 10ः00 बजे से शाम 5ः30 बजे तक प्रस्तुत कर सकते है। विस्तृत जानकारी जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा दुर्ग के सूचना पटल पर कार्यालयीन समय में अवलोकन कर सकते है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है