निश्चित चौड़ाई में नहीं बन रहा है अमलेश्वर मार्ग, उप मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

करन साहू, अम्लेश्वर 30 जुलाई : पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पाहंदा (अ)से अमलेश्वर रोड चौड़ीकरण मार्ग पर युवा मोर्चा प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख सुरेंद्र साहू ने उठाई आवाज। गुणवत्ता विहीन किया जा रहा है ठेकेदार के द्वारा सड़क का निर्माण। श्री साहू ने पाटन ने गोठ रिपोर्टर करन साहू से जानकारी शेयर करते हुए कहा की ठेकेदार के द्वारा गुणवत्ता विहीन सड़क चौड़ीकरण का निर्माण कार्य किया जा रहा है। विभाग के अनदेखी के कारण खराब निर्माण किया जा रहा है। जिसे आने वाले समय में सड़क जर्जर होने की संभावना है। श्री साहू ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि सड़क चौड़ीकरण में भी लापरवाही बरती जा रही है निश्चित चौड़ाई में सड़क का निर्माण नहीं की जा रही है।जिसका दुष्परिणाम भविष्य में आम लोगों को भुगतना पड़ सकता है। श्री साहू ने लोक निर्माण विभाग के उपमुख्यमंत्री अरुण साव को पत्र लिखकर अवगत कराया है, साथ ही गुणवत्ता रहित और निश्चित चौड़ाई से सड़क का निर्माण करने की मांग की है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है