विकास कार्य में पिछे खड़ा हुआ नज़र आ रहा है, नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर

अम्लेश्वर 3 अप्रैल : दुर्ग जिला अंतर्गत आने वाले नगर पालिका परिषद अमलेश्वर जो छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से लगा हुआ है। जिसे अभी तक नहीं मिला कोई शहरी सुविधा का लाभ। आपको बता दें ग्राम पंचायत से नगर पंचायत और नगर पंचायत से नगर पालिका बने अमलेश्वर नगर विकास कार्य में पीछे खड़ा हुआ हुआ नजर आ रहा है। लोगों को किसी भी प्रकार की शहरी सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है करोड़ों रुपया के विकास कार्य के लिए बनाए गए प्लान फाइल में बंद पड़ा हुआ है। नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी की बैठने की व्यवस्था सही ढंग से नहीं हो पाई है। और ना ही नगर में सर्व सुविधा युक्त अस्पताल है, और ना ही सार्वजनिक गार्डन है, और ना ही किसी तालाब का सौंदर्य करण किया गया है, सर्वसुविधा युक्त एक सार्वजानिक सौचालय तक नहीं है,और नही लोगो को सही ढंग से पेय जल की आपूर्ति हो रही है,और ना ही मुक्ति धाम का सौंदर्य करण किया गया है।और ना ही नगर के युवा व्यवसाई के लिए व्यवसायिक परिसर है। वही व्यवसायिक परिसर का लोकार्पण होने के बाद भी आबंटन नही किया जा सका है। जानकारी के अनुसार अभी तक किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य भी प्रगति पर नही है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है