ग्राम पंचायत तर्रा में एक महिला की करेंट लगने से मौत हो गई, जांच में जुटी पुलिस

जामगांव एम 17 मार्च : पाटन ब्लॉक अनर्तगत ग्राम तर्रा में बहुत ही दुखद घटना की जानकारी सामने आई है ग्राम की श्रीमती विद्या सोना पति रंजीत सोना अपने घर में कपड़ा धोकर घर में लगे डगनी में कपड़ा सुखाने के लिए जैसे ही गई और कपड़ा सुखाने की जो डगनी है उसमें करंट आ जाने से विद्या सोना की करंट में चिपक जाने से दर्दनाक मौत हो गई।  जिससे पूरे ग्राम में शोक की लहर है।श्रीमती विद्या सोना लगभग 45 वर्ष की थी जो की घरेलू कामकाजी महिला थी। घटना 1:30 बजे की बताई जा रही है।श्रीमती विद्या सोना का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम सरायपाली में कल किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत के उपसरपंच नवीन चंद्राकर को जैसे ही जानकारी मिली तो तुरंत संज्ञान में लेकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

ग्राम पंचायत के सरपंच योगेश चंद्राकर ने उनके परिवार के लिए गहरा शोक व्यक्त किया है । उन्होंने कहा है कि इस तरह से असमय किसी का जाना परिवार के लिए बहुत बड़े दुख की घटना होती है पूरे परिवार के लिए हम ग्राम पंचायत की ओर से व्यक्तिगत रूप से शोक परिवार के प्रति साहनुभूति व्यक्त करते हैं। वहीं पाटन पुलिस के द्वारा संज्ञान में लेकर विवेचना की जा रही है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है