वित्तीय वर्ष 2023-24 में सहकारी बैंक दुर्ग ने अर्जित किया 140.53 करोड़ का सकल लाभ

Advertisement

दुर्ग, 04 अप्रैल 2024/ कलेक्टर एवं प्राधिकृत अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मागदर्शन में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 140.54 करोड़ का सकल लाभ अर्जित किया, जो कि विगत वर्ष की तुलना में लगभग 40 करोड़ अधिक है। प्रदेश के अन्य सहकारी बैंकों की तुलना में दुर्ग बैंक का लाभ पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में सर्वाधिक है। आज कलेक्टर एवं प्राधिकृत अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग सुश्री चौधरी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस.के. जोशी द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर बैंक के वित्तीय स्थिति की जानकारी दी गई।

वित्तीय वर्ष 2023-24 में बैंक की अमानते 5971.69 करोड़ रहा। जिसमें 59.49 प्रतिशत की वृद्धि हुई, ऋण वसूली (1499.54 करोड़) 83.23 प्रतिशत हुआ जिसमें गत वर्ष में 3.49 प्रतिशत की वृद्धि हुई, साथ ही बैंक के एन.पी.ए. में 3.06 प्रतिशत की कमी हुआ, बैंक का सकल लाभ 140.54 करोड़ हुआ जो कि विगत वर्ष की तुलना में 39.86 प्रतिशत अधिक है इस प्रकार बैंक के सभी मदों में आर्थिक प्रगति हुई है। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के साथ-साथ बैंक में कार्यरत समस्त अधिकारी-कर्मचारियों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा है कि सहकारी बैंक किसानों का बैंक है एवं उनकी सुविधाओं व उन्नति के लिए बैंक द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के सी.ई.ओ. श्री जोशी ने बताया कि बैंक की महत्वपूर्ण उपलब्धि यह रही है कि अब यह बैंक ’ए’ ग्रेड में आ गया है। पैक्स कम्प्यूटराईजेशन कार्य में भी आज की स्थिति में दुर्ग बैंक द्वारा 8 समिति को गो लाइव किया जाकर प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है