बड़ी खबर: होली के पहले पाहंदा (अ )में हो रहा है रात में अवैध रूप से मुरूम खनन

Advertisement

अमलेश्वर 22 मार्च:   जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पाहंदा (अ) में चल रहे अवैध मुरूम खनन पर ग्रामीणों में है नाराजगी सरपंच सहित ग्रामीणों ने मौके पर जा कर पकड़ा ठेकेदार को। आपको बता कि पाहंदा (अ) से अमलेश्वर मार्ग का सड़क चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है।जहां रोड निर्माण कार्य चल रहा है जहां अवैध रूप से मुरूम खनन करने की जानकारी मिल रही है। जिसे ग्रामीणों ने रात में पहुंचकर बंद कराया गया।

वहीं सरपंच के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी पाटन को भी जानकारी दी गई  तो एसडीएम पाटन तुरंत संज्ञान में लेकर थाना अमलेश्वर को निर्देशित कर मौके पर भेजा गया वही अमलेश्वर टी आई भी तत्परता दिखाते हुए अपने स्टाफ सहित मौके पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। मौके पर  जानकारी लेने पर यह बात सामने आई  मुरूम खनन किया गया है। बिना अनुमति के जिस पर जांच किया जा सकता है वही जानकारी मिला है कि खनिज विभाग के टीम भी आकर मौके की जांच करेगी। और रात में अवैध रूप से मुरूम खनन करने वाले के ऊपर उचित कार्यवाही करेंगे।

 फेसबुक से जुड़े 

मौके पर सरपंच मोहन साहू, उपसरपंच सुरेन्द्र साहू,पवन यदु,राजेश वर्मा,राकेश साहू,महेंद्र पटेल,राजू साहू,फणीश साहू,कमलेश साहू, सुरेंद्र साहू,राजकुमार बघेल, अश्वनी साहू सहित अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है